स्वयं एक गरीब और मेहनती लड़का है, जो एक बड़े कॉलेज में पढ़ाई करता है और साथ ही अमीर बाजवा परिवार में ड्राइवर की नौकरी करता है। वह निया बाजवा से प्यार करता है, लेकिन निया उसे अपनी हैसियत से बहुत नीचे समझती है और अक्सर उसका अपमान करती है। एक दिन निया के दादाजी महेश बाजवा सबको चौंकाते हुए निया की शादी स्वयं से तय कर देते हैं। वह उसे नौकर की तरह ही व्यवहार करती है। लगातार अपमान और तिरस्कार झेलते हुए भी स्वयं चुप रहता है। आखिर क्यों करवाई थी महेश बाजवा ने अपनी रईसजादी की शादी एक ड्राइवर से?















