पाँच साल पहले, अक्षत मेहरा की दुनिया तब उजड़ गई जब एक सीरियल किलर ने उसकी पत्नी और मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। अब उसी कातिल के निशान वाला एक नया मर्डर उसे फिर से मौत के इस खेल में खींच लाता है। एक निडर इंस्पेक्टर के साथ अक्षत उस साज़िश की परतें खोलता है, जिसकी जड़ें सिस्टम के सबसे ताकतवर लोगों तक फैली हैं। लेकिन क्या वह अपनी फैमिली के कातिल तक पहुंच पाएगा, या बदले की आग उसे भी निगल जाएगी?















