Why should I listen to Podcasts

लोग अक्सर हमसे पूछते हैं कि जब हमारे पास मनोरंजन के दूसरे साधन हैं तो हमे पॉडकास्ट सुनने की क्या ज़रूरत है ? हमें एक पॉडकास्ट क्यों शुरू करना चाहिये? तुम्हारे पॉडकास्ट में क्या खासियत है? तो आज हम आपको बतायेंगे कि क्यों पॉडकास्ट सुनें ? एक पॉडकास्ट बाकी चीजों से ज्यादा फायदेमंद कैसे है? हम ऐसी और कई चीजों पर बात करेंगे।

1 सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं

सबसे पहले यह बात जान लेनी चाहिए कि पॉडकास्ट सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं है। लेकिन वहीं, मनोरंजन पॉडकास्ट का ही एक भाग है। लोग पॉडकास्ट से बहुत कुछ सीखते हैं। पॉडकास्ट पर बहुत सारे कोर्स हैं। आप पॉडकास्ट पर बहुत सी ज्ञानवर्धक किताबें सुन सकते है। तो यदि किसी को लगता है कि पॉडकास्ट सिर्फ मनोरंजन का माध्यम है तो ऐसा नहीं है। आप पॉडकास्ट के द्वारा अपने ज्ञान को बढाने के लिये भी आप पॉडकास्ट सुनें।

2. बाकी कामों के साथ-साथ

बाकी कामों के साथ-साथ

आपको पॉडकास्ट सुनने के लिए हर वक्त बैठे रहने की जरूरत नहीं है। आप बाकी के कामों के साथ साथ पॉडकास्ट सुनें। आप यात्रा करते वक्त, एक्सरसाइज करते वक्त या चलते वक्त भी पॉडकास्ट सुनकर नयी चीजें सीख सकते हैं। इसके विपरीत दूसरे माध्यम आपको आपके समय के हिसाब से मनोरंजन देते हैं। यहां आप उसके अलावा कुछ और नहीं कर पाते।

3. ज्यादा सुविधाजनक

जैसा कि पहले बताया गया है पॉडकास्ट आप की जीवनशैली को और ज्यादा बेहतर बनाता है। पॉडकास्ट पर ऐसी बहुत सी किताबें हैं, जिन्हें आप बाकी के काम करते हुये भी सुन सकते हैं। इसपर आपको बहुत से कोर्स भी मिल जायेंगे जो आप किसी लम्बी यात्रा पर सुन सकते हैं। इस तरह से पॉडकास्ट आप के जीवन को ज्यादा आसान और बेहतर बनाता है।

जैसे कि : आप खाना बनाते वक्त या कुछ और काम करते वक्त इश्क आफ्टर मैरिज पॉडकास्ट सुनें, क्योंकि ये चीजें ज्यादा ध्यान नहीं मांगती।

4. मुफ्त

आजकल बहुत से पॉडकास्ट फ्री में उपलब्ध हैं। वहीं दूसरे माध्यम जैसे टीवी, नेटफ्लिक्स आदि के लिये एक निश्चित राशी हर महीने देनी पड़ती है। वहीं अगर आप पॉडकास्ट सुनें तो ज्यादातर आपको मुफ्त में सुनने को मिल जायेंगे। यहां बहुत-से अच्‍छे ऑडियो बुक्स, कहानियां, टॉक शो, कोर्स आपको एक टच पर मिल जाते हैं।

5. अपने हिसाब से सुनना

बहुत से ऐप्स आप को पॉडकास्ट डाउनलोड करने की सुविधा देते हैं। कुकू एफएम पर आप कोई भी कॉन्टेंट फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। आप इस की मदद से बिना इंटरनेट के भी खुद को शिक्षित और अपना मनोरंजन कर सकते हैं। पॉडकास्ट डाउनलोड करने के बाद उसे सुनने के लिये आप को अलग से समय निकालने की चिंता भी नहीं करनी होगी। अपने कलेक्शन में पॉडकास्ट डाउनलोड करने के बाद आप जब मन चाहे तब वो पॉडकास्ट सुनें । वहीं दूसरे माध्यमों में समय की पाबंदी होती है और आप उन्हें डाउनलोड कर के भी नहीं रख सकते।

6. कमाई का नया जरिया

पॉडकास्ट बनाने के कुछ समय बाद आप कमाई भी कर सकते हैं। आप अपने बाकी के काम-काज केे साथ पॉडकास्टिंग से भी पैसे कमा सकते हैं। यदि आपके पास पॉडकास्ट बनाने के लिये जुनून और कौशल है, तो आप बहुत कम समय और मेहनत में कमाना शुरू कर सकते हैं। बढ़ती महंगाई के जमाने में हर कोई कुछ नया करने और कमाने की चाह में रहता है। पॉडकास्ट कमाने का एक बेहतर साधन हो सकता है। यदि आप जानना चाहते हैं कि आप का पॉडकास्ट कैसे मॉनिटाइज़ हो सकता है तो इसके लिये यहां क्लिक करें।

7. सुनने और रिकॉर्ड करने में आसान

पॉडकास्ट बनाना और इस्तेमाल करना बहुत आसान है। पॉडकास्ट बनाने में ज्यादा पैसे या मेहनत नहीं लगता। आप बस अपने मोबाइल की मदद से कुकू एफएम पर पॉडकास्ट बना सकते हैं। और कुकू एफएम जैसे प्लेटफॉर्म पर आपका पॉडकास्ट लाखों लोगों तक पहुंच सकता है।

8. आराम के साथ मनोरंजन

और आखिर में पॉडकास्ट एक बहुत ही बढ़िया मनोरंजन का माध्यम है। इस पर आपको हर तरह का मनोरंजन मिलेगा। अलग अलग ऑडियो बुक्स, कहानियां, टॉक शो, कोर्स इत्‍यादि यहां आप को मिल जायेंगे। यहां मनोरंजन और ज्ञान की लहर है। आप बहुत बड़े-बड़े कलाकारों, लेखकों आदि के कुकू एफएम के माध्यम से पॉडकास्ट सुने। इससे आपका जीवन खुशियों से भर सकता है।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *