अपने पॉडकास्ट के लिए विषय कैसे चुनें?

पॉडकास्ट के विषय उसके लिये सबसे महत्वपूर्ण तत्वों में से एक है। पॉडकास्ट की प्रसिद्धि पॉडकास्ट के विषय पर भी काफी हद तक निर्भर करेगी। आप के पॉडकास्ट के नाम से ज्यादा लोग उसे उसके कॉन्टेंट से पहचानेंगे। इसलिये आपका विषय चुनते वक्त आप को समझना होगा कि क्या आप उस विषय पर लगातार और बेहतर कॉन्टेंट दे पायेंगे!

इस लेख में हम जानेंगे कि कैसे अपने पॉडकास्ट के विषय को चुनें और उसे चुनते वक्त किन बातों का ध्यान रखें।

1. पॉडकास्ट का विषय उत्साही हो

सबसे पहले तो यह तय करें कि पॉडकास्ट आप बना क्यों रहे हैं। असल में आप के पॉडकास्ट का उद्देश्य है क्या। पॉडकास्ट निम्नलिखित उद्देश्यों के लिये बनाया जाता है:

a) मनोरंजन : बहुत से लोग लोगों को हंसाने या मनोरंजन के उद्देश्य से पॉडकास्ट बनाते हैं।

b) सूचनात्मक : सूचनात्मक पॉडकास्ट भी काफी लोकप्रिय हैं। यूट्यूब पर भी सूचना देने वाले कार्यक्रम काफी पसंद किये जाते हैं।

c) अनुभव : आप अपने अनुभव साझा करने या दूसरों के अनुभवों को लेकर भी पॉडकास्ट बना सकते हैं।

d) प्रचार : किसी ब्रांड या वस्तु के प्रचार के लिये भी पॉडकास्ट बनाया जाता है।

आप ये देखें कि इनमें से कौन सा विषय आप को उत्साहित करता है।जब आप यह समझ लें कि आप कि रुचि इन सब में से किस तरह के पॉडकास्ट बनाने में है, तब अपना उद्देश्य और पॉडकास्ट के विषय को चुनकर आप आगे बढ़ सकते हैं।

2. रिसर्च करें

आप जो भी विषय चुन रहे हैं, उस पर आपका ज्ञान होना जरूरी है। लेकिन ऐसा भी संभव नहीं कि एक इंसान को किसी भी मुद्दे पर सौ प्रतिशत जानकारी हो। इसलिये अपने चुने हुए पॉडकास्ट के विषय पर पूरा शोध करें। शोध आपके पॉडकास्ट को तो बेहतर बनायेगा ही, साथ ही आपके पॉडकास्ट के सफल होने की संभावना भी काफी बढ़ जायेगी। निम्नलिखित बातें आपकी शोध में मदद कर सकते हैं :

  • अपने विषय से संबंधित और जानकार लोगों से मिलें। उनसे बात करें और उनका साक्षात्कार लें।साक्षात्कार की रिकॉर्डिंग आप अपने पॉडकास्ट में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • विभिन्न पुस्तकें पढ़े। ज्यादा से ज्यादा अपने विषय से संबंधित किताबें पढ़ें और अपने ज्ञान को बढ़ायें।
  • अलग अलग ब्लॉग और बाकी प्लेटफार्म्स को चेक करते रहें। इससे आपको अपने विषय में क्या ट्रेंड चल रहा है, इसका पता चलता रहेगा।
  • गूगल के सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन के बारे में जानें। ये लोगों को आपके पॉडकास्ट तक लाने में मदद करेगा।

3. पॉडकास्ट से कमाई के बारे में सोचें

पॉडकास्ट से कमाई भी की जा सकती है, ये तो आप जानते होंगे। लेकिन कैसे? इसके बारे में विचार करें। यदि आप पूरी मेहनत और लगन के साथ पॉडकास्ट बनाते हैं तो इसका फायदा आपको मिलना ही चाहिये। और इसके लिये आपको एक सही विषय पर अपनी मेहनत और वक्त निवेश करना होगा। इसलिए विषय ऐसा चुनें जो ज्यादा से ज्यादा लोग सुनना पसंद करें। क्योंकि यही आप के लिये पैसे की संभावना को भी लेकर आयेगा।

निम्नलिखित तरीके से आप अपने पॉडकास्ट से कमाई को संभव कर सकते हैं :

  • बढ़िया कॉन्टेंट : यदि आप के कॉन्टेंट में दम है और वह लोगों को अच्छा लग रहा है तो अपने आप ही आपके सब्सक्राइबर बढ़ने लगेंगे।
  • यदि आप किसी विषय या पाठ्यक्रम में रुचि रखते हैं तो उसके आधार पर पॉडकास्ट बना कर भी अच्छी कमाई कर सकते हैं।
  • यदि आप किसी ब्रांड या उत्पाद पर पॉडकास्ट बना रहे हैं तो फिर आप को पैसे की चिंता करनी ही नहीं है। इसमें पैसा स्वयं आपके पास आयेगा।

यदि आप का कॉन्टेंट बढिया है और आप के पास लिसनर ज्यादा हैं तो आप आराम से अपने लक्ष्य में सफल हो सकते हैं। ये सब बातें ध्यान रखें और फिर अपने पॉडकास्ट के विषय को चुनें। पॉडकास्ट से कमाई करने के बारे में और जानकारी के लिये यहां क्लिक करें।

4. अपने लिसनर्स को समझें 

अपने लिसनर्स को समझें

आप पॉडकास्ट बना तो रहे हैं, पर किसके लिये? इस बात को जानें। ये तो जाहिर है कि आप पॉडकास्ट अपने लिसनर के लिए बना रहे हैं, लेकिन वो हैं कौन। आप का कॉन्टेंट सुन कौन रहा है। अपने लिसनर को पहचानें। आप जो मेहनत कर रहे हैं उसे कितने लोग सुनेंगे, इस बात पर आपके पॉडकास्ट का भविष्य निर्भर करेगा।

यदि आप के पॉडकास्ट के विषय का किसी उत्पाद या चीज से संबंध है, तो इसके लिसनर उस उत्पाद को बनाने व इस्तेमाल करने वाले होंगे। इसी तरह यदि आप का विषय कोई पाठ्यक्रम है, तो आपको यह जानना होगा कि कितने लोग उस को पढना चाहते हैं। जिस तरह एक कलाकार को पता होना चाहिए कि उसके फैन्स को क्या पसंद है, वैसे ही एक पॉडकास्टर को भी। आपके लक्षित लिसनर आपके पॉडकास्ट की सफलता या विफलता का पैमाना है।

कुकु एफ एम पर ऐसे सभी विषयों के पॉडकास्ट उपलब्ध हैं। पॉडकास्ट बनाने से पहले एक बार कुकु एफ एम पर मौजूद पॉडकास्ट को सुन लें और फिर अपने पॉडकास्ट की शुरूआत करें ।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *