सोशल मीडिया से पॉडकास्ट प्रमोशन कैसे करें ?

पॉडकास्ट को बनाने के बाद उसको प्रमोट करना भी काफी आवश्यक होता है। हम पॉडकास्ट जिनके लिये बना रहे हैं, उन्हें इस का पता भी होना चाहिए। यदि लोगों को हमारे कॉन्टेंट के बारे में पता नहीं चलता है तो ये हमारे पॉडकास्ट के लिये अच्छी बात नहीं है। इसलिये हमारे पॉडकास्ट का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार होना जरूरी है। यूं तो हम पॉडकास्ट प्रमोशन के बारे में पहले भी बात कर चुके हैं, पर इस लेख में हम प्रमोशन के लिये काफी प्रभावी माध्यम के बारे में बात करेंगे। सोशल मीडिया इस वक्त प्रमोशन का सबसे सशक्त और बेहतरीन माध्यम बनकर सामने आ रहा है।

हम यूं तो सोशल मीडिया का रोजाना उपयोग करते हैं लेकिन हमें इसके चमत्कारी फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। बहुत से लोग सिर्फ मनोरंजन के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग करते हैं। इस लेख में हम आपको सोशल मीडिया के विभिन्न तत्वों द्वारा पॉडकास्ट प्रमोशन के बारे में बतायेंगे। इससे आप बहुत कम समय में अपने पॉडकास्ट को काफी ज्यादा लोकप्रिय बना सकते हैं।

social media

1. फेसबुक

यह सोशल मीडिया का सबसे आसान माध्यम है। इसमें आप बहुत सारे ऑप्शन भी पाते हैं। यह एक ही वक्त पर बहुत सी सुविधायें देता है।

a. पेज बनायें

फेसबुक से पॉडकास्ट प्रमोशन काफी अच्छे स्तर तक ले जाया जा सकता है। इसके लिये सबसे पहले अपने पॉडकास्ट का एक पेज बनायें। उस पर ईमेल, कॉन्टेक्ट नम्बर, पॉडकास्ट का लिंक आदि डीटेल्स दें। अपने पॉडकास्ट से संबंधित ईवेंट्स की जानकारी देकर लोगों को जोड़ने की कोशिश करें। आप पॉडकास्ट संबंधित ग्रुप्स से भी जुड़ सकते हैं।

b. नियमित पोस्ट

नया एपिसोड रिकॉर्ड कर के उसका पोस्ट अपने पेज पर शेयर करें। अपने पॉडकास्ट की शुरूआती कहानी अपने पेज पर लिखकर बाकी की कहानी के लिये पॉडकास्ट का लिंक दे दें। इससे लोग आप के पॉडकास्ट को ज्यादा सुनेंगे। अपने पोस्ट्स को नियमित रखें।

c. फेसबुक स्टोरी

अपने पॉडकास्ट की जानकारी के साथ साथ अपने कॉन्टेंट से संबंधित कुछ न कुछ सामग्री अपने पेज की स्टोरी पर शेयर करते रहें। इस से आप का पेज लोगों की नजरों में बना रहेगा और साथ ही पेज एक्टिव भी रहेगा।

d. फेसबुक लाइव 

आप अपने पेज से फेसबुक लाइव कर के भी अपनी और अपने पॉडकास्ट की छवि बना सकते हैं। अपने पेज से फेसबुक लाइव कर के आप अपने पॉडकास्ट के लिये टिप्पणी व सुझाव ले सकते हैं।

2. इन्स्टाग्राम

सोशल मीडिया का ये माध्यम पॉडकास्ट को रचनात्मक तरीके से विज्ञापित करने में मदद करता है। ये पॉडकास्ट प्रमोशन का रचनात्मक माध्यम हो सकता है ।

a. इमेज

इस पर आप अपने पॉडकास्ट के थम्बनेल को आकर्षक तरीके से एडिट कर सकते हैं। साथ ही थन्बनेल के साथ पॉडकास्ट का लिंक भी पोस्ट किया जा सकता है।

b. वीडियो

पॉडकास्ट के थम्बनेल और अपने वीडियो कौशल का इस्तेमाल कर के आप अपने पॉडकास्ट का प्रचार कर सकते हैं। इसमें चाहें तो अपने अगले पॉडकास्ट की तारीख या विषय भी बता सकते हैं।

c.इन्स्टा स्टोरी

ये ध्यान खींचने में किसी पोस्ट से ज्यादा बेहतर विकल्प है। फेसबुक स्टोरी की तरह ही आप इन्स्टा स्टोरी का भी प्रयोग कर सकते हैं। ये पॉडकास्ट प्रमोशन का सबसे असरदार तरीका हो सकता है।

d. शाउट आउट

इससे आप अपनी पोस्ट पर आये किसी कॉमेंट या निजी तारीफ करने वाले का नाम स्टोरी में डालते हैं। इससे आपका लिसनर आसानी से खुश हो सकता है। वह खुद को स्पेशल महसूस करता है।

e. हैशटैग

फेसबुक और इन्स्टाग्राम पर उपयुक्त हैशटैग लगाना न भूलें। ये आप के पॉडकास्ट को कैटेगरी देता है। अपने पॉडकास्ट के विषय से संबंधित सभी हैशटैग इस्तेमाल करें। इससे ज़्यादा से ज्यादा लोग आपको सुन पायेंगे।

f. इन्स्टा लाइव

इन्स्टाग्राम का ये ऑप्शन आप अपने लिसनर से जुड़े रहने के लिए कर सकते हैं। अपने लिसनर से लाइव के माध्यम से जुड़े रहना एक सकारात्मक छवि में मदद करता है।

3. ब्लॉग या वेबसाइट

ये सोशल मीडिया पर पॉडकास्ट प्रमोशन का बढिया माध्यम है। साथ ही ये आपको पॉडकास्ट से दोहरी आय अर्जित करने में मदद भी कर सकता है। ये पॉडकास्ट को एक प्रोफेशनल आधार भी देता है। आप अपने पॉडकास्ट का कॉन्टेंट लिख कर ब्लॉग या वेबसाइट पर पब्लिश कर सकते हैं।

a. ब्लॉग 

आप वर्डप्रेस या ब्लॉगर का उपयोग करके ब्लॉग बना सकते हैं। ब्लॉग मुफ्त होते हैं , लेकिन आपको एक डोमेन के लिए भुगतान करना होगा। डोमेन लोगों के लिए आपको ढूंढना आसान बनाता हैं।

b. वेबसाइट

ब्लॉग की तुलना में वेबसाइट ज्यादा मुश्किल है। लेकिन वर्डप्रेस पर वेबसाइट को होस्ट करना थोड़ा आसान है। गूगल आपको वेबसाइट मुफ्त में होस्ट करने के लिए कई विकल्प देगा। आप थोडी सी मेहनत के साथ इसपर पॉडकास्ट प्रमोशन कर सकते हैं।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *