शहनाइयों की गूंज, सात फेरों की तैयारी... और तभी गोलियों की बरसात! शादी के मंडप पर ही कुछ अनजान गुंडों स्वाति के मंगेतर प्रियम की हत्या कर देते हैं। तभी लौटता है प्रियम का बिछड़ा भाई सार्थक, जो स्वाति को बचा तो लेता है, मगर किस्मत उसके लिए एक और चौंकाने वाला मोड़ लिख चुकी होती है। घर के बड़े सार्थक से स्वाति की शादी करवा देते हैं। लेकिन क्या वो दोनों कभी इस रिश्ते को निभा पाएंगे?















