क्या आपने कभी किसी युवक को एक खूंखार जंगली हाथी को निहत्थे हराते देखा है? एक साथ सौ ज़हरीले बिच्छुओं के डंक को मात दे सकते हैं? और क्या आप भूखे शेर के सामने डटकर खड़े रह सकते हैं? एक भिखारी के भेस में आया वो युवक प्रतियोगिता में आकर ये सब पड़ाव पूरे करता है। उसका एक ही मकसद है, राजकुमारी हंसिका को इस स्वयंवर में जीतना! लेकिन क्या वो ये सफर इतनी आसानी से तय कर पायेगा? सुनिए त्याग, प्रेम, षड्यंत्र से भरी ये रोमांचक कहानी- आर्यवीर!















