सेलिब्रिटी कपल दीक्षा और गौतम का रोमांटिक थाईलैंड हनीमून अचानक एक डरावने जाल में बदल जाता है, जब वे रहस्यमयी तांत्रिक कल्ट ‘मोक्ष आश्रम’ में फंस जाते हैं। जहां दीक्षा का सामना अपने एक्स सुशांत से होता है, जो अब उसी आश्रम का हिस्सा है। और अपनी कुंडली के दुर्लभ योग के कारण दीक्षा को एक खतरनाक अनुष्ठान में शामिल करना चाहता है। धीरे-धीरे यह “मोक्ष का आश्रम” एक ऐसे भयावह सच को सामने लाता है, जहां हर नियम के पीछे एक अंधेरा इरादा छिपा है। क्या ऐसी जगह से दीक्षा और गौतम खुद को बचा पाएंगे?















