सौम्या की खुशहाल जिंदगी तब बदल जाती है, जब एक हादसे में उसका पति अर्जुन जिंदगी और मौत के बीच फंस जाता है। उसे बचाने के लिए सौम्या को एक ऐसा समझौता करना पड़ता है, जिसकी कीमत उसे अपनी आबरू खोकर चुकानी पड़ती है। लेकिन सालों बाद सौम्या पकीज़ा बनकर लौटती है—एक ऐसी औरत, जो अपनी खूबसूरती, समझदारी और लोगों के राज़ को अपना हथियार बनाती है। अब उसका मकसद उन ताकतवर लोगों से बदला लेना है, जिन्होंने उसकी जिंदगी बर्बाद की।















