ये कहानी है तक्ष की जिसकी दुनिया बदल गयी जब उसे पता चला कि वो वो आखिरी नाग सम्राट का बेटा है। अपनी माँ के मृत्यु के बाद अब तक्ष आता है पाताल घाटी में बसे 'नागलोक' में जहाँ उसे अपने पिता के तख़्त पर बैठना है। लेकिन नागलोक के दुनिया की राजनीति, षड्यंत्र क्या उसे जीने देंगे?? क्या तक्ष बन पायेगा नागलोक का सबसे शक्तिशाली वारियर? और क्या वो पता लगा पायेगा अपनी माँ के कातिल का राज़? चलिए इस रोमांचक सफर पर और सुनिए इच्छाधारी नागो की दुनिया की ये अद्धभुत गाथा!















