अपनी ही शादी से भागी ईशा एक फूलों की दुकान में उसी अंगद खुराना से टकरा गई जिसकी दुल्हन बनने से वो बचना चाहती थी। मगर पहली बार उसने अंगद को फूलों के साथ देखा तो उसे फूल वाला समझ बैठी। वहीं बिलेनियर अंगद खुराना जो बचपन से ईशा से प्यार करता था उसे अब उसी ईशा की अमीरों से नफरत के कारण गरीब होने का दिखावा करना पड़ रहा था। हालात ने दोनों को एक अजीब सी शादी में बांध दिया। मगर इस शादी के बीच में खड़ा है ईशा का बाप अरविन्द रॉय और वो झूठ जो ईशा और इस रिश्ते को तोड़ देगा।















