राजस्थान के एक छोटे से शहर में एक बच्चे का जन्म होता है—न बेटा, न बेटी! जिसे उसका अपना पिता ही ज़िंदा दफ़नाना चाहता है। माँ का प्यार उसे बचा तो लेता है, लेकिन सच हमेशा के लिए छिपा नहीं रह सकता! घर से निकाले जाने के बाद, लीला एक कोठे पर सेक्स वर्कर बन जाती है। लेकिन वह अपनी किस्मत से लड़ती है और एक अजनबी की जगह दुल्हन बनकर एक नए परिवार में जाती है—जहाँ किसी को पता नहीं कि वह असल में कौन है। क्या उसे प्यार मिलेगा या फिर एक और धोखा? उसका राज़ कब तक छिपा रह पाएगा?















