अपना बिज़नेस और मंगेतर खो देने के बाद वीर मेहरा एक अँधेरी रात को एक अघोरी से मिलता जो उसे एक तांत्रिक सिद्धि के बारे में बताता है। और तभी उसकी ज़िन्दगी में आती है एक खूबसूरत मगर रहस्य्मयी स्त्री - कनिका। जो उसे अपना तन, मन और धन सौंप देती है। रातो रात वीर बन जाता है करोड़पति और कनिका उसे दौलत, ताकत और अपने दुश्मनों से बदला दिलाती है, लेकिन जल्द ही वीर को पता चलता है कि वह कोई साधारण लड़की नहीं, बल्कि एक ऐसी अतृप्त नारी है, जो पुरुषों को अपने जाल में फँसाकर उनकी आत्मा ले लेती है।















