कुंदनगढ़ में 15 साल पहले ज़िंदा जलाई गई एक डायन वापस लौट आई है। उसकी पहली शिकार बनती है नई-नवेली दुल्हन मीरा, लेकिन उसके आने के साथ ही गांव में दबी एक खौफनाक कहानी फिर ज़िंदा हो जाती है। जब पता चलता है कि मीरा गर्भवती है, तो खतरा और भी बढ़ जाता है। आखिर डायन किसके पीछे है? 15 साल पहले क्या हुआ था? और क्या किशन अपनी पत्नी और होने वाले बच्चे को इस खौफनाक इंतकाम से बचा पाएगा?















