यह पुस्तक नरेंद्र मोदी की जीवनी नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को रेखांकित करने का प्रयास है। बचपन, संन्यासी बनने का निर्णय, प्रचारक जीवन और मुख्यमंत्री बनने तक का सफर — मोदी के साक्षात्कार में उनकी राष्ट्रनिष्ठा, विजन और विचारों की बेबाक झलक मिलती है!











