SEO को पॉडकास्ट में कैसे शामिल करें। 

आप पॉडकास्ट बनाने और अपने टारगेट ऑडियंंस के बारे में सोच चुके हैं। लेकिन एक तरीका है, जिससे आप अपने कॉन्टेंट पर ज्यादा ट्रैफिक ला सकते हैं। वो तरीका है SEO। अब आप सोच रहे होंगे कि SEO है क्या? और पॉडकास्ट को SEO की क्या जरूरत है? तो चलिये हम आपको बताते हैं।

SEO एक कीवर्ड होता है। यानी कि एक ऐसा शब्द जिस के माध्यम से लोग अपने हिसाब का कॉन्टेंट ढूंढते है। आप के द्वारा बनाया गया कॉन्टेंट लोगों को सर्च में सबसे ऊपर मिले, इसके लिये SEO का प्रयोग किया जाता है।

इस लेख में हम बात करेंगे कि कैसे आप अपने पॉडकास्ट कॉन्टेंट में SEO को शामिल कर सकते हैं। और साथ ही कैसे अपने पॉडकास्ट पर ट्रैफिक बढ़ा सकते हैं।

लम्बे और छोटे कीवर्ड्स

यदि आप अपने पॉडकास्ट के टाइटल को स्पष्टता से लिखें, तो लिसनर आपके पॉडकास्ट पर जरूर क्लिक करेगा। आप के पॉडकास्ट के टाइटल में वो शब्द होने चाहिये जो आप के कॉन्टेंट का सार बता पायें। लोग जो सर्च कर रहे हैं, आप का कॉन्टेंट उसके अनुरूप होना जरूरी है।

अब यहां बात आती है लम्बे और छोटे कीवर्ड्स की। जब आप अपना कॉन्टेंट रिकॉर्ड कर लें, तो अपने टाइटल को छोटा और स्पष्ट रखें। उदाहरण के लिये, अगर आप यात्रा की बात कर रहे हैं ,तो आपका टाइटल होना चाहिए. “शिमला की यात्रा करते वक्त ध्यान रखें ये बातें। ”

ये एक लम्बा कीवर्ड होगा, जो आप के पॉडकास्ट के कॉन्टेंट के बारे में बतायेगा। अब जो लोग शिमला जा रहे होंगे, वो आप का पॉडकास्ट एक बार जरूर सुनेंगे। लेकिन इसके अलावा आप को उन लोगों को भी आकर्षित करना है, जो या तो शिमला का प्लान बना रहे हैं, या कहीं घूमना चाहते हैं पर जगह तय नहीं कर पा रहे। इस स्तिथि में आप छोटे कीवर्ड का प्रयोग करेंगे। जैसे की ‘भारत में घूमने की जगह’, ‘पहाडों पर वेकेशन बनायें मजेदार’ आदि। इससे आप के पास ज्यादा लिसनर्स आयेंगे। और साथ ही ऐसे लिसनर भी होंगे जो वाकई में इस तरह की जानकारी लेना चाहते हैं। इस तरह से SEO का प्रयोग कर के आप अपने कॉन्टेंट को पॉपुलर कर सकते हैं।

भाषा                              SEO

आप सही कीवर्ड्स चुन रहे हैं या नहीं , ये जानने के लिये आप को रिसर्च करना होगा। आप को ये जानना होगा कि आप के लिसनर किन शब्दों का प्रयोग कर के आप के पॉडकास्ट तक पहुंचते हैं। आप ये कई तरह से कर सकते हैं।

आप इसके लिए सोशल मीडिया का प्रयोग कर सकते हैं। लोग आप के पॉडकास्ट पर कैसे कॉमेंट करते हैं, कैसे जानकारी लेते हैं , ये बातें जान कर आप उनकी भाषा का अंदाजा लगा सकते हैं। इसी तरह आप हैशटैग से भी रिसर्च कर सकते हैं। आप देख सकते हैं कि किस हैशटैग का प्रयोग करने पर पोस्ट ज्यादा लोगों तक पहुंच रही है। फिर उस शब्द को आप अपने पॉडकास्ट में शामिल कर सकते हैं।

आखिर में आप को अपने लिसनर की उम्र पर शोध करना चाहिये। लिसनर जिस आयु वर्ग का होगा, वह उसी तरह के शब्द प्रयोग करेगा उदाहरण के लिये युवा लोग कुछ अलग कीवर्ड से सर्च करेंगे, और बुजुर्ग लोगों के सर्च का तरीका अलग होगा। इसके अलावा, क्षेत्र का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। भाषा हर क्षेत्र की अलग अलग होती है। तो इन सब बातों को ध्यान में रखकर पॉडकास्ट के लिये कॉन्टेंट व टाइटल चुनें।

टूल्स                     SEO

SEO

हर चीज अपने आप से करना असंभव है। तो ऐसे में ये टूल्स काम आ सकते हैं। आप गूगल कीवर्ड प्लैनर का प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपको लोगों की रुचि व कीवर्ड के बारे में ज्यादा जान सकते हैं। आप को ज्यादा से ज्यादा कीवर्ड्स पर रिसर्च करनी चाहिए ताकि आप को सही कीवर्ड मिल सके।

प्रतिस्पर्धा

आप को अपने प्रतिस्पर्धी को भी देखना चाहिये। अपना पॉडकास्ट सबसे अलग बनाने के लिये देखें कि आप के प्रतिद्वंदी ने ऐसा क्या किया कि वह आगे निकल गया। या उसने ऐसा क्या नहीं किया जो आप कर सकते हैं और अपने पॉडकास्ट को अनोखा बना सकते हैं।

अपडेट रहें

आप को अपने पॉडकास्ट को हर वक्त अपडेट रखने के लिये पब्लिश करने से पहले भी कीवर्ड सर्च करते रहना चाहिए। इससे आप के पॉडकास्ट पर ज्यादा ट्रैफिक आयेगा।

इन सब बातों को ध्यान में रखकर आप अपने पॉडकास्ट को SEO के अनुकूल बना सकते हैं। इन तरीकों को अपना कर आप अपने पॉडकास्ट के लिये ज्यादा से ज्यादा लिसनर ला सकते हैं।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *