जब सिनेमा सिर्फ बड़े सितारों, ग्लैमर और मसालेदार कहानियों तक सीमित था, तब कुछ फिल्मकारों ने कैमरा आम इंसान की जिंदगी और समाज की सच्चाई की ओर मोड़ दिया। कम बजट, बिना बड़े सितारों और लगातार आर्थिक मुश्किलों के बावजूद बिमल रॉय, सत्यजीत रे और ऋत्विक घटक जैसे फिल्मकारों ने ऐसा सिनेमा खड़ा किया जिसने पर्दे पर गरीबी, संघर्ष, भेदभाव और बंटवारे का दर्द दिखाया। लेकिन क्या ये नया सिनेमा लोगों के दिलों तक पहुंच पाएगा?













