कहानी की मुख्य किरदार पूर्वी का ब्याह बेमेल हो जाता है लेकिन वह हार नहीं मानती है। अपने प्यार को पाने और पढ़ाई पूरी करने के लिए कड़ी मेहनत करती है। लेकिन इस बीच वह पारिवारिक षडयंत्रों का शिकार होती है, जो उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। लेकिन फिर भी वह बिखरे रिश्तों को एक माला में पिरोती है और खुद दर दर की ठोकरे खाती है। लेकिन समय बदलता है और किस्मत ऐसा खेल खेलती है कि उसका बिछड़ा प्यार उसके पास होता है लेकिन वह स्वीकार नहीं कर पाती है। रिश्तों के मझधार, प्यार और भावनाओं से भरपूर कहानी को बिना सुनें आप नहीं रह पाएंगे।Read More