लाइफस्टाइल आसान बनाने में पॉडकास्ट की भूमिका।

पॉडकास्ट का नाम तो आपने जरूर सुना होगा, शायद आप ने पॉडकास्ट सुना भी हो। क्या कभी किसी पॉडकास्ट को सुनकर आप के मन में कोई सवाल आया है? क्या आप के मन में कभी ये बात आयी, कि पॉडकास्ट बनाने का उद्देश्य क्या होता है? कोई पॉडकास्ट क्यों बनाता है? पॉडकास्ट बनाने से हमें क्या फायदा क्या है? यदि आप भी ऐसा सोचते हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। इस आर्टिकल में हम आपको पॉडकास्ट से लाइफस्टाइल आसान करने के बारे में बतायेंगे।

आज कल हमारे जीवन में व्यस्तता बहुत ज्यादा है। हम अपने बाकी के काम काज करते-करते बहुत-सी जरूरी चीजों को नदरअंदाज कर देते हैं। हमारे शौक, हमारा मनोरंजन, हमारी कला आदि चीजों को समय दे पाना हमारे लिये लगभग असंभव होता जा रहा है। ऐसे में हम कोई ऐसा माध्यम चाहते हैं , जो हमारी लाइफस्टाइल आसान बनाये। साथ ही हमें घर बैठे अपने शौक पूरे करने का भी मंच दे, तो कितना अच्छा हो। पॉडकास्ट बिल्कुल यही करता है। आप पॉडकास्ट को बस सुनकर अपना मनोरंजन तो कर ही सकते हैं, साथ ही लाइफस्टाइल आसान भी बना सकते हैं। चलिये जानते हैं, कि कैसे?

1. समय / पैसे की बचत

आजकल अंग्रेजी में एक कहावत बहुत प्रसिद्ध है, “टाइम इज़ मनी”, यानी समय ही धन है। आज के वक्त में सबसे कीमती चीज समय ही है। हमारी लाइफ इतनी व्यस्त हो चुकी है कि हमारे पास खुद के मनोरंजन तक के लिये समय नहीं है। हम सारे काम छोड़कर यूट्यूब, टीवी या इन्टरनेट पर नहीं बैठ सकते। ऐसे में पॉडकास्ट हमारी लाइफस्टाइल आसान बना सकता हैं। हम अपना कोई भी काम करते-करते पॉडकास्ट सुन सकते हैं। पॉडकास्ट ज्यादा ध्यान नहीं मांगता। इसके अलावा माध्यम जैसे टीवी, नेट्फ्लिक्स, इन्टरनेट आदि के मुकाबले पॉडकास्ट पर खर्च ना के बराबर है। यानी आप पॉडकास्ट की मदद से पैसे व समय दोनों बचा पाते हैं।

2. कम खर्च में ज्यादा ज्ञान

पॉडकास्ट की एक सबसे विशेष खासियत ये है, कि इस पर आप कोई कोर्स भी प्राप्त कर सकते हैं। आप इस पर नयी भाषा, नया विषय सुन, या बहुत सारा ज्ञानवर्धक कॉन्टेंट पा सकते हैं। आप बिना अपना दैनिक शेड्यूल बदले, बिना ज्यादा फीस दिये कुछ नया सीख सकते हैं। आप अपने ज्ञान वर्धन में पॉडकास्ट से मदद ले सकते हैं। आप को बाहर कुछ सीखने के लिए मोटी फीस देनी होगी। वहीं पॉडकास्ट में अपेक्षाकृत कम खर्चे में आप काफी कुछ नया सीख सकते हैं।

3. कम संसाधनों में भी कमाई

आप पॉडकास्ट से मदद ले कर कमाई भी कर सकते हैं। पॉडकास्ट बनाने में ज्यादा खर्च या किसी विशेष सेटअप की जरूरत नहीं होती। बस इन्टरनेट और एक स्मार्टफ़ोन की सहायता से आप पॉडकास्ट बना भी सकते हैं। यदि आप पॉडकास्ट पर अच्छा कॉन्टेंट दें, तो संभव है कि आप काफी जल्दी इस से कमाई भी कर पायेंगे। घर बैठे पॉडकास्ट आपकी लाइफस्टाइल आसान बना सकता है। पॉडकास्ट आप को कमाई करने की सहूलियत भी देता है।

4. किताबें ‘सुनें’

audiobooks/किताबें 'सुनें'/

क्या आजतक किसी ने सोचा है कि किताबों को सुना भी जा सकता है। बहुत लोग किताबें पढ़ना चाहते हैं पर समय की कमी या किसी और कारण से वो पढ़ नहीं पाते। लेकिन पॉडकास्ट की मदद से अपना काम करते वक्त साथ में किताब को सुन सकते हैं। ये आप का समय भी बचायेगा और साथ ही आप अपने पसंद की कोई भी किताब सुन सकते हैं। उदाहरण के लिये आप कुकू एफ एम पर रिच डैड पुअर डैड की ऑडियो बुक सुन सकते हैं।

5. घर बैठे क्रियेटिव बनें

हमारी व्यस्त दिनचर्या हमें इतना वक्त नहीं देती कि हम किसी दूसरी गतिविधि को कर सकें। लेकिन पॉडकास्ट से आप अपने खाली समय का इस्तेमाल अपनी लाइफस्टाइल आसान बनाने में कर सकते हैं। दिन में थोड़ा-सा वक्त निकाल कर आप अपने पसंद के विषय पर पॉडकास्ट रिकॉर्ड कर सकते हैं। आप घर बैठे अपनी क्रियेटिविटी को पॉडकास्ट से मदद लेकर पंख दे सकते हैं।

इस तरह से आप पॉडकास्ट की अलग तरह से मदद लेकर अपनी लाइफस्टाइल आसान बना सकते हैं। इसके अलावा पॉडकास्ट के अनुभव को बेहतर करने के लिये आपका किसी बेहतर प्लेटफार्म पर होना भी जरूरी है। कुकू एफएम एक बेहतरीन और यूजर फ्रेन्डली पॉडकास्ट ऐप है। आप इसपर काफी सारे बढिया पॉडकास्ट सुन सकते हैं।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *