पॉडकास्ट बनाते वक्त इन चीजों से बचें।

अब तक हमने बहुत से मुद्दों पर बात की है। पॉडकास्ट बनाते वक्त क्या-क्या करना चाहिये, तकरीबन उसके हर पहलू पर बात की है। लेकिन आज हम एक बिल्कुल अलग मुद्दे पर बात करेंगे। इस लेख में हम उन बिंदुओं के बारे में जानेंगे, जो आपको पॉडकास्ट बनाते वक्त नहीं करनी है। पॉडकास्ट बनाते वक्त आप इन चीजों से बच कर अपना पॉडकास्ट और बेहतर बना सकते हैं। साथ ही गलतियां करने की संभावना भी कम हो जाती है।

कहा जाता है कि कला समाज का दर्पण होता है। इसके साथ ही कला समाज का मार्गदर्शक भी होता है। कला समाज को दिशा देने का काम भी करती है। इसलिये कुछ नैतिक मूल्य हैं जिनका पालन कलाकार को करना चाहिये। पैसा और नाम कमाने के चक्कर में आप कोई भी सामग्री अपने पॉडकास्ट पर नहीं दे सकते। इसके लिये कुछ चीजों से आपको बचना चाहिये।

कुकू एफएम समाज के लिये हानिकारक किसी भी तरह के कॉन्टेंट का समर्थन नहीं करता है। इसके अलावा अन्य प्लेटफार्म भी इस तरह के कॉन्टेंट का समर्थन नहीं करते। यदि आप गलत कॉन्टेंट प्रसारित करें, तो आपको उसे या तो हटाना पड़ेगा या फिर जेल जाना पड़ सकता है।

तो चलिये कुछ ऐसे मुद्दों पर नजर डालते हैं, जिनको आप पॉडकास्ट बनाते वक्त ध्यान में रखें। और भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी से बच सकें।

1. अश्लील व अभद्र कॉन्‍टेंट

इस तरह के कॉन्‍टेंट को कुकू एफएम पर बिल्कुल भी नहीं रखा जाता। चाइल्‍ड पोर्नोग्राफी भी कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। आप कुकू एफएम पर कोई अश्लील सामग्री अपलोड नहीं कर सकते। इसके अलावा किसी दूसरी जगह पर भी आप ऐसा कुछ अपलोड नहीं कर सकते। अपने कॉन्टेंट को साफ-सुथरा रखना आपकी अपनी नैतिक जिम्मेदारी भी है। यदि पॉडकास्ट बनाते वक्त आप अश्लील व अभद्र सामग्री अपलोड करते हैं, तो आपका पॉडकास्ट बंद किया जा सकता है।

2. घातक सामग्री

hate/घातक सामग्री

आपको ऐसी सामग्री से बचना चाहिए जो समाज, खासकर बच्चों के लिए हानिकारक हो। उदाहरण के लिए, यदि आपका पॉडकास्ट बच्चों को कहानियां सुना रहा है, तो उन चीजों को शामिल करें जो उनकी उम्र के लिए उपयुक्त हैं। ऐसी कोई भी सामग्री प्रदान न करें, जो क्रूर या डराने वाली लगती हो। इसके अलावा, यदि आप चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञ नहीं हैं, तो आप हानिकारक या स्वास्थ्य संबंधी टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। जीवन के लिए हानिकारक सामग्री से बचना चाहिए।

3. घृणास्पद सामग्री 

अपने पॉडकास्ट को बनाते वक्त आप धर्म विरोधी बातें नहीं कह सकते। आप अपने पॉडकास्ट चीजों में वो बातें शामिल न करें, जो किसी भी धर्म में हीन भावना पैदा करे। वहीं आप ऐसी सामग्री भी नहीं दे सकते, जो जाति, जातीयता, भाषा या समाज के खिलाफ भेदभाव करती है। सोशल मीडिया पर कई लोग इस तरह की सामग्री दे रहे हैं। लेकिन इसे पॉडकास्ट प्लेटफार्मों पर बर्दाश्त नहीं किया जाता। यह निश्चित रूप से आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है।

4. हिंसक सामग्री 

पॉडकास्ट बनाते वक्त आप ऐसी सामग्री नहीं दे सकते, जिसमें क्रूरता या हिंसा हो। इसके अलावा, यदि आप अपने थंबनेल में हिंसक सामग्री फोटो शामिल करते हैं, तो यह भी निषिद्ध है। ऐसी सामग्री लिसनर को विचलित कर सकती है। यदि आप ऐसा कॉन्टेंट देते हैं, तो आपके और आपके पॉडकास्ट के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

5. शोषक कॉन्टेंट

ये अधिकतर कॉमेंट्स में देखा जाता है। इसके कई प्रकार होते हैं जिनको वर्गीकृत करना मुश्किल है। आपको अपने पॉडकास्ट होस्ट को हमेशा इस तरह के कॉमेंट्स या कॉन्टेंट की सूचना देनी चाहिए। इसके अलावा, यदि आपका अपने ऑडियंस डेटा तक पहुंच है, तो आप को उसे सुरक्षित रखना चाहिये। आपका ऑडियंस डेटा गलती से लीक नहीं होना चाहिए। आपके दर्शक आप पर विश्वास करते हैं, तो आपको भी उनके भरोसे का सम्मान करना चाहिए।

6. स्पैम

शीर्षक और अपने पॉडकास्ट की सामग्री के बीच अंतर न करें। उदाहरण के लिये, ‘ये सुनकर पैसा दोगुना करें’ , ‘ये जानकारी न होना जानलेवा हो सकता है’, ऐसे शीर्षक का प्रयोग न करें। इसके अलावा, उन थंबनेल का उपयोग न करें, जो लिसनर को भ्रमित करेंगे। अगर ऐसा किया जाता है, तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। ऐसा करना घोटाला या स्पैम की श्रेणी में आता है।

7. धमकी देना

आप या कोई और आपके लिसनर को धमका नहीं सकता। आप अपने दर्शकों के साथ हिंसक संवाद नहीं कर सकते। साथ ही, कॉमेंट्स में भी धमकी देना बर्दाश्त नहीं किया जाता है। किसी की निजी जानकारी को जानकर उसे शारीरिक या मानसिक रूप से डराना या धमकाना अपराध है। लोगों की व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा करना और दूसरों को हिंसात्मक कार्य करने के लिए उकसाने को गंभीरता से लिया जाता है।

ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनसे आपको पॉडकास्ट बनाते समय बचना चाहिए। हम इस लेख के दूसरे भाग में इसकी और अधिक जानकारी लेंगे।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *