पॉडकास्ट के लिये मदद कैसे लें? 

पॉडकास्ट बनाने के लिये आप को मदद की जरूरत होगी। हर काम को एक ही व्यक्ति करे, यह संभव नहीं होता। पॉडकास्ट बनाने के लिये आप को कई लोगों व कई माध्यमों की सहायता लेनी पड़ सकती है। पॉडकास्ट को शानदार बनाने के लिए अन्य माध्यमों से मदद लेना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। अक्सर हमें पता नहीं होता कि कौन सा माध्यम हमारे पॉडकास्ट को बेहतर बना सकता है। पॉडकास्ट के लिये मदद लेने के बारे में ज्यादा जानने के लिये लेख को अंत तक पढ़ें।

पॉडकास्ट के लिये मदद लेने के लाभ

1. समय की बचत

अपने पॉडकास्ट के लिये मदद लेना आप का बहुत सा समय बचा सकता है। आप हर चीज के विशेषज्ञ नहीं हो सकते। साथ ही आप हर चीज के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं भी रख सकते। यदि आप अपने पॉडकास्ट के लिये सहायता किसी विशेषज्ञ से लेते हैं तो आप अपना काफी समय बचा सकते हैं।

2. पैसे की बचत

Savings/ sources of money

पॉडकास्ट के लिये मदद लेकर आप काफी सारे पैसे बचा सकते हैं। पॉडकास्ट के लिये सही मार्गदर्शन मिलना आप का काफी धन बचा सकता है। कई लोग कहते हैं कि पॉडकास्ट रिकॉर्ड करने के लिए महंगे टूल होने चाहिये। लेकिन ये सच नहीं है। पॉडकास्ट साधारण फोन और माइक से भी रिकॉर्ड किया जा सकता है। कुकू एफ एम पर आप मुफ्त में प्रोफेशनल गुणवत्ता की रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। पॉडकास्ट रिकॉर्डिंग के बारे में ज्यादा जानने के लिये यहां क्लिक करें।

3. बेहतर काम

हर किसी को अपना काम बेहतर गुणवत्ता का चाहिये होता है। काम की बेहतर गुणवत्ता के लिये विभिन्न स्रोतों से मदद लेना कारगर हो सकता है। एक कहावत है, एक से भले दो। यहां वही कहावत सिद्ध होती है।

पॉडकास्ट के लिये मदद लेने के विभिन्न तरीके

1. पॉडकास्ट सुनें

अपना पॉडकास्ट रिकॉर्ड करने से पहले किसी और का पॉडकास्ट सुनें। जितने ज्यादा पॉडकास्ट आप सुन सकें उतना बेहतर है। आप को अपने विषय से संबंधित कई सारे पॉडकास्ट मिल जायेंगे। उनको सुनें और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करें। इसके अलावा पॉडकास्ट की शैली व प्रस्तुति पर भी ध्यान दें। ये आप के पॉडकास्ट के लिये मदद करने में काफी कारगर होगा।

2. किताबें पढ़ें

अपने पॉडकास्ट के विषय से संबंधित किताबें पढ़ें। किताबें पढ़ना थोड़ा समय ले सकता है लेकिन यह आप के ज्ञान में काफी वृद्धि करेगा। किताबों का कोई विकल्प नहीं है। इन्टरनेट पर बहुत सी किताबें मुफ्त उपलब्ध होती हैं। आप उनका प्रयोग कर सकते हैं। किताबें आप की जानकारी और अनुभव में बहुत वृद्धि कर सकती हैं। किताबें पॉडकास्ट के लिये मदद बहुत अच्छे से कर सकती हैं।

3.ब्लॉग और वेबसाइट

ब्लॉग और वेबसाइट काफी बेहतर और प्रसिद्ध माध्यम हैं। ब्लॉग और वेबसाइट पर आप को पॉडकास्ट से संबंधित काफी सारी जानकारियां मिल सकती हैं। पर अधिकतर ब्लॉग्स और वेबसाइट अंग्रेजी में कॉन्टेंट देती हैं। पर ऐसी स्तिथि में घबराने की जरूरत नहीं है। कुकू एफ एम पर आप को हिंदी में भी कॉन्टेंट मिलेगा। इसपर आप अपने पॉडकास्ट से संबंधित हर तरह की जानकारी पा सकते हैं। पॉडकास्ट रिकॉर्ड करने से लेकर पॉडकास्ट मॉनिटाइज़ करने तक की पूरी जानकारी आप यहां हिंदी में ले सकते हैं।

4. दूसरों से सहायता लेना

अपने पॉडकास्ट के लिये मदद लेने के क्रम में आपको दूसरे लोगों से भी सहायता लेनी पड़ सकती है। आप हर विषय पर गहन शोध नहीं कर सकते। साथ ही हर व्यक्ति का नजरिया अलग होता है। विभिन्न लोगों के विभिन्न विचारों से आप अपने पॉडकास्ट को बेहतर बना सकते हैं। बस ध्यान रहे कि आप किसी की नकल न करें। तकनीकी या वैचारिक स्तर पर सहायता लेने के लिए आप किसी को चुन सकते हैं। जरूरी नहीं कि जिससे आप सहायता लें वह किसी क्षेत्र का विशेषज्ञ हो। वह आपका कोई दोस्त या साथी भी हो सकता है।

5. पॉडकास्ट कोर्स करना

बहुत से ऑनलाइन प्लेटफार्म ऐसे हैं जो पॉडकास्ट के लिये कोर्स भी प्रदान करते हैं। यदि आप व्यवस्थित तरीके से पॉडकास्ट का कोर्स करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। बहुत से संस्थान आप को इसका प्रमाण पत्र भी देते हैं। अनएेकेडमी जैसे संस्थान भी पॉडकास्ट के लिये सहायता देते हैं। आप यूट्यूब पर भी पॉडकास्ट के विषय में जानकारी ले सकते हैं। बहुत से पाठ्यक्रम मुफ्त तो वहीं, बहुत से कुछ फीस के साथ उपलब्ध हैं।

6. पॉडकास्ट होस्ट

आपको अपने पॉडकास्ट को किसी सही स्थान पर होस्ट करने की जरूरत है। ये आप के पॉडकास्ट के लिये मदद के रूप में साबित होगा। पॉडकास्ट बनायें और उसे एक बेहतर प्लेटफार्म पर होस्ट करें। आप का चुना हुआ प्लेटफार्म ऐसा होना चाहिये जो ज्यादा से ज्यादा लिसनर लेकर आये। कितने लोगों ने आप के पॉडकास्ट को सुना और कितने लोगों ने डाउनलोड किया, ये जानना जरूरी है। साथ ही ये आप के इस्तेमाल में भी आसान होना चाहिए। कुकू एफ एम एक ऐसा प्लेटफार्म है, जो ये सभी सुविधायें आप को प्रदान करता है।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *