कुकू एफ एम के साथ क्यों बनायें पॉडकास्ट?

पॉडकास्ट की सफलता में प्लेटफार्म की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। पॉडकास्ट बनायें तो के बाद उसे एक सही प्लेटफार्म पर होस्ट करना अति आवश्यक है। आप क्षेत्रीय भाषा में पॉडकास्ट बनाकर दूसरी भाषाओं के लिसनर्स के बीच होस्ट करें, तो आपका पॉडकास्ट नहीं चल पाएगा। आपको अपने कॉन्टेंट के हिसाब से पॉडकास्ट का प्लेटफार्म चुनना चाहिए। कुकू एफएम एक ऐसा मंच है, जहां हिंदी अंग्रेजी के साथ-साथ क्षेत्रीय भाषाओं के भी पॉडकास्ट उपलब्ध हैं। इसके साथ ही क्षेत्रीय भाषाओं के लिसनर भी यहां मिल जाते हैं।

आप पॉडकास्ट बनाने का निर्णय कर चुके हैं तो

कुकू एफएम एक बेहतर मंच साबित हो सकता है। अब आपके मन में यह प्रश्न उठ रहा होगा कि कुकू एफएम पर ही क्यों पॉडकास्ट बनायें? कुकू एफएम में ऐसा क्या है जो इसे बाकी के पॉडकास्ट प्लेटफार्म से अलग करता है? तो चलिए बात करते हैं कुकू एफएम के कुछ विशेष फीचर्स के बारे में।

1.पहुंच

कुकू एफएम एक ऐसा पॉडकास्ट प्लेटफार्म है जो अपने आप में सबसे अलग है। इसमें अन्य माध्यमों की अपेक्षा क्षेत्रीय भाषाओं में पॉडकास्ट की संभावना अधिक है। गूगल प्ले स्टोर पर आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप को अभी तक 1 मिलियन से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। वही प्लेस्टोर पर इसे 4.9 स्टार रेटिंग मिली है। ये अपने आप में काफी बेहतर पॉडकास्‍ट प्‍लेटफॉर्म है। इसके साथ ही रोजाना तकरीबन एक लाख लिसनर कुकू एफएम पर पॉडकास्ट सुनते हैं। इसलिए यह ऐप आपको अपने पॉडकास्ट के प्रसार के लिए निश्चिंत रखता है। आपको अन्य माध्यमों की अपेक्षा यहां काफी ज्यादा लिसनर मिलते हैं।

2. सटीक विश्लेषण

कुकू एफएम पर पॉडकास्ट बनायें तो आप उसका सटीक विश्लेषण भी कर सकते हैं। आप इस पर अपनी कुल परफॉर्मेंस का पूरा रिकॉर्ड रख सकते हैं। साथ ही कुकू एफएम आपको एक ग्राफ देता है, जिस पर आपकी हफ्ते भर या महीने भर की परफॉर्मेंस को दिखाता है। इसके माध्यम से आप अपने कॉन्टेंट का विश्लेषण कर सकते हैं। कितने नए लोगों ने आपका पॉडकास्ट सुना, यह भी जाना जा सकता है। साथ ही कितने लोगों ने आपका पॉडकास्ट डाउनलोड किया और कितने नए लोग आप से जुड़े, यह भी जान सकते हैं। इसके अलावा आप कॉमेंट्स में पॉडकास्ट का विश्लेषण जान सकते हैं।

3. प्रबंधन से समर्थन

कुकू एफएम की मैनेजमेंट टीम भी पॉडकास्ट क्रिएटर्स के साथ हमेशा रहती है। पॉडकास्ट रिकॉर्ड करने से लेकर मॉनिटाइज़ करने तक के सफर में कुकू एफएम की टीम साथ काम करती है। किसी भी तरह के संशय को दूर करने के लिए टीम हर वक्त तैयार रहती है। पॉडकास्ट लांच करने में भी प्रबंधन टीम क्रियेटर की मदद करती है । साथ ही पॉडकास्ट के चल जाने पर उसके प्रमोशन में भी सहायता करती है। पॉडकास्ट बेहतर बनाने में कुकू एफएम के विभिन्न फीचर्स भी आपकी मदद करते हैं। आपके पॉडकास्ट को एक अच्छी पहुंच दिलाने में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका मैनेजमेंट टीम निभाती है।

4. आकर्षक फीचर

attractive features/आकर्षक वैशिष्ट्ये/आकर्षक फीचर

कुकू एफएम पर अन्य माध्यमों की अपेक्षा काफी आकर्षक फीचर्स हैं। पॉडकास्ट रिकॉर्ड करने के बाद यदि आप रिकॉर्डिंग को एडिट करना चाहें तो भी आप कर सकते हैं। इसके विभिन्न एडिटिंग टूल एक सामान्य सी रिकॉर्डिंग को काफी खास बना देते हैं। रिकॉर्डिंग टूल से एडिट करने के बाद ध्वनि बहुत आकर्षक लगती है। इसके अलावा भी कुकू एफएम में कई आकर्षक फीचर्स हैं, जो इसे बाकी के पॉडकास्ट प्लेटफार्म से अलग करते हैं।

5. लिसनर्स की उपलब्धता

कुकू एफएम पर लगभग हर क्षेत्रीय भाषा के लिसनर और क्रिएटर आपको मिलते हैं। इसलिए यह जरूरी नहीं रह जाता कि आप हिंदी में या अंग्रेजी में ही पॉडकास्ट बनायें । आप किसी क्षेत्रीय भाषा जैसे मराठी या गुजराती आदि में भी पॉडकास्ट बना सकते हैं। यहां आपको हर क्षेत्रीय भाषा का लिसनर मिलेगा, जिससे आप अपने पॉडकास्ट के प्रसार के लिए निश्चिंत हो सकते हैं। साथ ही पॉडकास्ट भारत में एक नया प्लेटफार्म है, जिसके कारण यहां प्रतिस्पर्धा कम है। तो आप यहां आसानी से एक बेहतर करियर तलाश सकते है।

कुकू एफएम पर मौजूद इन विशेष फीचर का इस्तेमाल करके आप आसानी से लोकप्रिय पॉडकास्ट बनायें। साथ ही आप इसमें करियर और कमाई का जरिया भी तलाश सकते हैं। तो आज ही इंस्टॉल करिए कुकू एफएम और शुरू कीजिए एक बेहतरीन करियर।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *