कुकू एफ एम के पॉडकास्ट फीचर

आप पॉडकास्ट के बारे में सारी जानकारियां ले चुके हैं। अब आपका पॉडकास्ट बनाने का मन है। तमाम तरह की खोजबीन के बाद आप कुकू एफ एम पर आते हैं। अब ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम आपको कुकू एफ एम के बारे में बतायें। कुकू एफ एम के पॉडकास्ट फीचर के बारे में जानने के लिये इस लेख को पूरा पढ़ें।

आप अपनी आवाज का जादू दुनिया को दिखाना चाहते हैं। और उसके लिये आप ने कुकू एफ एम को चुना है। आप के पास यदि बाकी लोगों की तरह महंगे संसाधन या रिकॉर्डिंग उपकरण नहीं हैं, तो आप को निराश होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आप को बतायेंगे कि कैसे हम कम संसाधनों में भी बेहतर पॉडकास्ट कुकू एफ एम पर बना सकते हैं।

कुकू एफ एम का सबसे बेहतर फीचर तो यह है कि आप इस पर कई तरह के पॉडकास्ट सुन सकते हैं। इसके साथ ही आप अपना पॉडकास्ट रिकॉर्ड कर सकते हैं और उसे एडिट भी कर सकते हैं। अब हम इसपर विस्तार से चर्चा करेंगे।

गूगल प्ले स्टोर पर जायें और कुकू एफ एम डाउनलोड करें। इसके बाद ऐप पर लॉगिन करें और एक पासवर्ड बनायें। अब आपका पॉडकास्ट शुरू हो चुका है। अब हम आपके सामने मौजूद विभिन्न पॉडकास्ट फीचर के बारे में बात करेंगे। हम इन फीचर्स को 3 भागों में बांटते हैं:

1.पॉडकास्ट सुनने के फीचर्स

2.पॉडकास्ट रिकॉर्डिंग के फीचर्स

3. अन्य पॉडकास्टिंग सुविधाये

1. पॉडकास्ट सुनने के फीचर

a. जब आप पहली बार पॉडकास्ट लॉगिन करेंगे, तो आपको हमारे लोकप्रिय पॉडकास्ट दिखेंगे।

b. सबसे ऊपर सर्च का विकल्प है। आप ऑडियो या लिख कर पॉडकास्ट सर्च कर सकते हैं।

c. इसके नीचे आप को सात शैली के पॉडकास्ट दिखेंगे। साथ ही 22 उप शैलियां भी आपको सुनने को मिलेंगी।

d. आप अपने पसंद के पॉडकास्ट की एक लाइब्रेरी बना सकते हैं। अपने हिसाब से पॉडकास्ट की लिस्ट बना के कभी भी उनको सुन सकते हैं।

e. आप सभी पॉडकास्ट्स को डाउनलोड कर के कभी भी सुन सकते हैं।

2. पॉडकास्ट रिकॉर्ड करने के फीचर

प्रोफ़ाइल बनायें

a. कुकू एफ एम पर लॉगिन करने के बाद, नीचे दायें तरफ अकाउन्ट का ऑप्शन मिलेगा। उसपर क्लिक कर के प्रोफ़ाइल बनाये।

b. अब मेल व मोबाइल नम्बर के साथ प्रोफ़ाइल बनायें। फोटो और नाम भी डालें।

c. अब आप बायें ओर बने विकल्प पर क्लिक करें। फिर अपने कॉन्टेंट का प्रकार चुनें।

d. आगे आपको पॉडकास्ट नाम, फोटो, उपयुक्त श्रेणी का चयन करना होगा। फिर अपने पॉडकास्ट का एक संक्षिप्त विवरण लिखें ताकि आप अपने दर्शकों को बता सकें कि वो क्या सुनने जा रहे हैं।

e. अब आप की प्रोफ़ाइल बनकर तैयार है। अब आप कुकू एफ एम के पॉडकास्ट फीचर का प्रयोग कर सकते हैं

रिकॉर्ड करें

a. आप ‘add new content’ पर क्लिक कर के अपना पहला पॉडकास्ट रिकॉर्ड करें।

b. इसपर क्लिक करने के बाद पीले रंग में अपलोड और लाल रंग में रिकॉर्ड का बटन दिखेगा। पीले बटन से आप पहले रिकॉर्ड की गयी कोई सामग्री अपलोड कर सकते हैं। लाल बटन से आप कॉन्टेंट रिकॉर्ड कर सकते हैं।

c. रिकॉर्ड बटन पर क्लिक के बाद आप विभिन्न एडिटिंग सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं।

d. इन दोनों बटनों के अलावा सबसे ऊपर 3 बटन दिखाई देंगे।

पहला – ट्रिम

इसके इस्तेमाल से आप ऑडियो के सही भाग के अलावा अनावश्यक भाग को हटा सकते हैं। जब आप ये कर लें, तो प्ले बटन पर क्लिक करें। जब आप ऑडियो से संतुष्ट हों तो ‘डन’ के विकल्प पर क्लिक करें।

दूसरा – इफेक्ट

आप इसपे क्लिक कर के विभिन्न संगीत अपने पॉडकास्ट में जोड़ सकते हैं। आपको फनी, हॉरर, लव आदि के बैकग्राउंड म्यूजिक मिलेंगे। आप इन पॉडकास्ट फीचर का प्रयोग कर सकते हैं।

तीसरा – कंन्ट्रोल

इसमें आप अपनी आवाज को नियंत्रित कर सकते हैं। आप अपनी आवाज को धीमा या तेज, कड़क या मधुर कर सकते हैं।

e. अब पब्लिश बटन पर क्लिक करें और अपना पॉडकास्ट पब्लिश कर दें।

3. अन्य पॉडकास्टिंग सुविधायें

1. पॉडकास्ट रिकॉर्ड करने के बाद आप अपने लिसनर की संख्या भी जान सकते हैं। इसके अलावा कॉमेंट्स भी देखे जा सकते हैं।

2. आप अपने पॉडकास्ट का लिंक शेयर कर सकते हैं। साथ ही पॉडकास्ट को संपादित या डिलीट भी कर सकते हैं

3. आप ‘view published audio’ बटन पर क्लिक कर के अपनी सभी प्रकाशित ऑडियो को देख सकते हैं।

4. आप ‘शो’ बटन पर क्लिक कर के अपना पूरा प्रदर्शन देख सकते हैं। यह आप के लिसनर का आंकड़ा भी आपको दिखाता है।

5. आप अपने प्रोफ़ाइल का लिंक कहीं भी शेयर कर सकते हैं।

6. आप को भाषा परिवर्तन और नाइट मोड जैसी सुविधा भी मिलती है।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *