एक बेहतर पॉडकास्ट कितने समय का होना चाहिए?   पॉडकास्ट की अवधि

पॉडकास्ट एक ऐसा मंच है, जहां लोग बोलकर अपने कॉन्टेंट को प्रस्तुत करते हैं। यहां दृश्यों का अभाव होता है। ये इसकी कमी भी मानी जा सकती है और विशेषता भी। जब लिसनर के पास देखने के बजाय सिर्फ सुनने का विकल्प हो, तो उसे बांधे रखने में कलाकार को काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन वहीं, यदि कलाकार कुछ खास बातों का ध्यान रखे, तो वह आसानी से अपने लिसनर को बांधे रख सकता है। उन्हीं खास बातों में से एक है पॉडकास्ट का समय। एक पॉडकास्ट कितने समय का होना चाहिये ये पूर्णतः क्रियेटर पर निर्भर करता है। लेकिन फिर भी, हम आपको यहां पॉडकास्ट के टाइप्‍स के हिसाब से उपयुक्‍त समय के बारे में बतायेंगे । आप इनको फॉलो कर के अपने पॉडकास्ट को और बेहतर बना सकते हैं। साथ ही ये टिप्स आपको ज्यादा लिसनर जुटाने में भी मदद कर सकते हैं।

तो चलिये जानना शुरू करते हैं।

1. मनोरंजक पॉडकास्ट

पॉडकास्ट अलग अलग उद्देश्यों के साथ बनाये जाते हैं। जिन पॉडकास्ट्स का उद्देश्य मनोरंजन करना होता है, वह अधिकतम कितने भी समय के लिए बनाए जा सकते हैं। लेकिन आप को कोशिश करनी चाहिये कि कम से कम 5 मिनट का कॉन्टेंट आप जरूर बनायें। कोई कहानी आप सुना रहे हैं, तो 5 से 10 मिनट का समय ठीक रहेगा। वहीं कॉमेडी पॉडकास्ट का समय 15 मिनट का होना ज्‍यादा बेहतर होगा। धर्म ग्रन्थ या किसी ऑडियो बुक को 20-20 मिनट का रिकॉर्ड करना चाहिये। इस तरह आप अपने लिसनर को आदर्श समय में बेहतर मनोरंजन प्रदान कर सकते हैं।

2. ज्ञानवर्धक पॉडकास्ट        की अवधि

बहुत से लोग अपने भीतर के ज्ञान को बांटने में विश्वास रखते हैं। इसके लिये वो ज्ञानवर्धक पॉडकास्ट बनाते हैं। जिसमें वो सेल्फ हेल्प, सामाजिक मुद्दों, पॉडकास्ट कोर्स ,साहित्य आदि विषयों को चुनते हैं। ऐसे पॉडकास्ट का समय बेहतर रूप से 25-30 मिनट का होना चाहिये। क्योंकि इस तरह के पॉडकास्ट में विषय को गहनता से समझाया जाना होता है, इसलिये ज्यादा वक्त देना स्वाभाविक है। पढ़ाई के विषयों से संबंधित पॉडकास्ट लगभग 20 मिनट तक के होने चाहिये। सामाजिक मुद्दों से जुड़े पॉडकास्ट 15 मिनट तक के होने चाहिये। वहीं साहित्य संबंधी पॉडकास्ट 15-20 मिनट तक के होने चाहिये।

3. समाचार के पॉडकास्ट

ऐसे पॉडकास्ट जिनका उद्देश्य हमें जानकारी देना और अपडेट रखना होता है, वे समाचार के पॉडकास्ट होते हैं। आमतौर पर जो जानकारियां हमें टेलीविजन, अखबार या रेडियो पर मिलती हैं, वही हम पॉडकास्ट पर भी सुन सकते हैं। ऐसे पॉडकास्ट्स अमूमन 10 से 20 मिनट के हो सकते हैं। इसमें यदि आप एस्ट्रोलॉजी से संबंधित पॉडकास्ट चलाते हैं, तो उसकी अवधि लगभग 5 से 7 मिनट रखें। वही खेलों से संबंधित पॉडकास्ट तकरीबन 5 से 10 मिनट का हो सकता है। राजनीति से संबंधित तकरीबन 15 से 20 मिनट व बिजनेस पॉडकास्ट की अवधि 10 मिनट रखें। खबरों के पॉडकास्ट की अवधि को आप अपने हिसाब से रख सकते हैं। यदि उसमें भी मानक रूप से 5, 10 या 15 मिनट के बुलेटिन आप देते हैं तो यह आपके पॉडकास्ट के लिए बेहतर रहेगा।

4. भावनात्मक पॉडकास्ट      की अवधि

वे पॉडकास्ट जो प्यार, रिश्ते, ध्यान योग या प्रेरणा आदि भावनाओं पर बनाए जाते हैं, वो भावनात्मक पॉडकास्ट होते हैं। इस प्रकार के पॉडकास्ट कुकू एफएम पर काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। इसके अलावा भी लोग इन्हें सुनना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। यदि आपके पॉडकास्ट का विषय प्रेम है तो उसकी अवधि को लगभग 15 से 20 मिनट का रखें। वहीं यदि आप प्रेरणात्मक पॉडकास्ट बनाते हैं तो उसे 10 मिनट से ज्यादा ना खींचे। बच्चों से संबंधित पॉडकास्ट समय भी लगभग 10 मिनट का रखें। बच्चे ज्यादा देर तक ध्यान केंद्रित करने में सक्षम नहीं होते। इसलिए उनके लिए कम अवधि का कॉन्टेंट ही बनाएं।

आप ऊपर लिखी बातों को मानक ना मानें। यह बस साधारणत: लोगों की पसंद के विश्लेषण पर आधारित है। आप अपने कॉन्टेंट के हिसाब से अपने पॉडकास्ट की समय सीमा को रख सकते हैं। इन बातों को अपनाते वक्त यह ध्यान में रखें कि कॉन्टेंट की क्वालिटी कॉन्टेंट की अवधि से ज्यादा महत्व रखती है ।इसलिए अपने कॉन्टेंट को बेहतर करने की हर वक्त कोशिश करें। साथ ही निश्चित समय पर अपने वोट कास्ट को पब्लिश करते रहें। इससे आपको अच्छे और बेहतर लिसनर्स जोड़ने में मदद मिलेगी। कुकू एफएम पर विभिन्न पॉडकास्ट सुनकर भी आप एक शानदार पॉडकास्ट की समय सीमा तय कर सकते है।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *