अपने पॉडकास्ट में लिसनर को शामिल कैसे करें?

आपका लिसनर आपके पॉडकास्ट के लिये बहुत महत्वपूर्ण है। आपके पॉडकास्ट का भविष्य आपके लिसनर पर निर्भर करता है। आप जो भी प्रयास व मेहनत कर रहे हैं, अपने लिसनर के लिये ही कर रहे हैं। इसलिए आपके लिसनर का आपसे जुड़ा रहना जरूरी है। लिसनर को जोड़े रखने के लिये उसे अपने कॉन्टेंट का हिस्सा बनाना जरूरी है। इस लेख में हम आपको बतायेंगे कि अपने पॉडकास्ट में कैसे लिसनर को शामिल किया जाये।

लेकिन उससे पहले ये जानना जरूरी है कि लिसनर को शामिल करने की जरूरत क्‍यों है? आप अपने कॉन्टेंट को अपने लिसनर्स के लिए बड़ी मेहनत के साथ बनाते हैं। फिर यदि अंत में आपको कोई सुनने वाला न मिले, तो यह आपके मनोबल को गिरा सकता है। लिसनर को जोड़े रखने और ज्यादा से ज्यादा लिसनर लाने के लिए कुछ तरकीबें हैं, जो इस लेख में दी गई हैं। उनको फॉलो करके आप अपने लिये लिसनर जुटा सकते हैं। जितने ज्यादा लिसनर होंगे, उतना ही आपका मनोबल भी बढ़ेगा और आपके पॉडकास्ट का भविष्य भी बेहतर होगा। जब लिसनर आपके शो से जुड़ेगा और उसे यह महसूस होगा कि वह आपके लिए जरूरी है, तो वह आपके कॉन्टेंट को और ज्यादा प्यार देगा।

अब हम जानेंगे कि कैसे अपने पॉडकास्ट में लिसनर को शामिल किया जाए।

1. कमेंट

आपके पॉडकास्ट के साथ मौजूद कमेंट का ऑप्शन आपके लिसनर को शामिल करने के लिए बहुत कारगर हो सकता है। आप अपने पॉडकास्ट के अंत में अपने लिसनर से कहें कि वह अपनी राय दें। उसे कॉन्टेंट कैसा लगा, साथ ही कमियां व खूबियां बताने के लिए भी अपने लिसनर को कहें। इससे आपको अपनी कमियां तो पता चलेंगी ही, साथ ही सुनने वाला व्यक्ति आपसे सीधी तरह जुड़ा हुआ महसूस करेगा। अपने लिसनर को यह महसूस करायें कि उसकी राय आपके लिये महत्वपूर्ण है और आप उसके सुझाव का पालन करेंगे। अपने हर पॉडकास्ट के अंत में लिसनर को शुक्रिया जरूर कहें और फिर कमेंट करने के लिये प्रेरित करें। ऐसा भी संभव है कि कुछ कमेंट ठीक न हो आपके मनोबल को गिराने का प्रयास करें। ऐसे कमेंट्स से निपटने के तरीके जानने के लिये यहां क्लिक करें।

2. शाउटआउट

शाउटआउट का अर्थ होता है सार्वजनिक मंच पर किसी की प्रशंसा करना। आप पॉडकास्ट में भी शाउटआउट दे सकते हैं। अपने लिसनर से कहें कि वह आपके पॉडकास्ट पर कमेंट करें। जो कमेंट आपको सबसे अच्छे लगें , उन्हें अगले पॉडकास्ट में शाउटआउट दिया जाएगा। यानी सबसे अच्छे कमेंट करने वालों के नाम अगले पॉडकास्ट में लिए जाएंगे। ऐसा करने से लोग आपके पॉडकास्ट की तरफ ज्यादा आकर्षित होंगे। वे आपके पॉडकास्ट को अंत तक सुनेंगे और साथ ही कमेंट के माध्यम से आप से जुड़े रहेंगे। आप इसमें शाउट आउट के लिए अपने पॉडकास्ट से संबंधित कुछ प्रश्नों का भी प्रयोग कर सकते हैं। जिसने सही उत्तर दिया उसका नाम अगले पॉडकास्ट में लें। इस तरह आप पॉडकास्ट में लिसनर को शामिल कर पायेंगे।

3. गिव अवे / लकी ड्रॉ

Lucky Draw/लकी ड्रॉ

गिव अवे या लकी ड्रॉ में आप अपने लिसनर को कुछ इनाम दे सकते हैं। आप अपने कार्यक्रम के प्रारूप के अनुसार कुछ प्रश्न तैयार करें। अपने लिसनर से उसके उत्तर मांगे। जो सही उत्तर दे, उसे कोई मग,किताब या कुछ और भी उपहार में दें। यह थोड़ा खर्चीला हो सकता है पर यह आपके पॉडकास्ट में लिसनर को शामिल करने का अच्छा तरीका है। इसके अलावा आप अपने लिसनर से कहें कि आपके पॉडकास्ट पर लाइक, कमेंट और शेयर करें। जो सबसे ज्यादा लाइक, कमेंट और शेयर करें उन्हें आप कोई तोहफा दे सकते हैं। इस तरह आप लकी ड्रॉ का भी प्रयोग कर सकते हैं।

4. सोशल मीडिया

आप अपने लिसनर से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया का भी प्रयोग कर सकते हैं। अपने पॉडकास्ट का फेसबुक, इन्स्टाग्राम ,ट्विटर , ब्लॉग आदि पर पेज बनाएं। अपने लिसनर को अपने सोशल मीडिया पेज पर जुड़ने के लिए कहें। अपने पॉडकास्ट से संबंधित अन्य विषयों पर वहां अपने लिसनर की राय मांगे। वहां पोस्ट क्रिएट करें और किन्ही दो विषयों पर अपने लिसनर को वोट करने के लिए कहें। उसके आधार पर अपना अगला पॉडकास्ट बनायें। यह आपके लिसनर को आप से बेहतर तरीके से जुड़ने में मदद करेगा। इससे आप अपने पॉडकास्ट में लिसनर को शामिल करने में सफल हो पायेंगे।

इन टिप्स को फॉलो कर के अपने पॉडकास्ट में लिसनर को शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा अपने लिसनर की पसंद का भी ध्यान रखें और उसके हिसाब से कॉन्टेंट बनायें। ये आपको ज्यादा से ज्यादा लिसनर्स जुटाने में मदद करेगा।


1 Comment

Dhirendra Belwal · August 21, 2020 at 9:19 am

एक अच्छे लेख के लिए आपका धन्यवाद.

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *