बेहतर पॉडकास्ट होस्ट कैसे बनें?  

पॉडकास्ट एक तेज गति से बढ़ता हुआ प्लेटफार्म है। बाजार में कई नये पॉडकास्ट क्रियेटर और होस्ट आ चुके हैं। बाकी क्षेत्रों की तरह इसमें भी प्रतिस्पर्धा है। तो इस प्रतिस्पर्धा को जीतने के लिये क्या किया जाये? कैसे सबसे आगे अपने पॉडकास्ट को ले जाया जाये? इस लेख में हम आपके इन्ही सवालों का जवाब देंगे। साथ ही ये भी बतायेंगे कि कैसे एक बेहतर पॉडकास्ट होस्ट बना जाये।

हम कुछ ऐसे बिंदुओं पर बात करेंगे जो एक बेहतर पॉडकास्ट होस्ट में होनी चाहिए। तो चलिये शुरू करते हैं।

1. पॉडकास्ट का विषय    पॉडकास्ट होस्ट

याद रखें कि आप के पॉडकास्ट का विषय आप के लिये सबकुछ है। पॉडकास्ट का विषय चुनते वक्त अपने लिसनर का रुचि और रुझान जान लें। साथ ही ये भी जानें कि किस सामग्री की कितनी मांग है़। उदाहरण के लिये लोग पॉडकास्ट जैसे माध्यम पर कहानियां या शायरी ज्यादा पसंद करते हैं। अब यदि आप क्रिकेट जैसे विषय पर पॉडकास्ट बनाते हैं तो आपको अपेक्षाकृत कम लिसनर मिलेंगे। इस बात का ध्यान रखें। एक बेहतर पॉडकास्ट होस्ट बनने के लिये आपको लोगों की पसंद ध्यान रखनी होगी।

इसके अलावा ये भी ध्यान रखें कि सामान्य कॉन्टेंट तो हर कोई दे सकता है। अपना पॉडकास्ट बाकियों से बेहतर बनाने के लिए कुछ अलग देने का प्रयास करें। ये आप की लोकप्रियता में वृद्धि करेगा।

2. बोलने का तरीका  पॉडकास्ट होस्ट

ये दूसरा सबसे महत्वपूर्ण कारक है। आप के पॉडकास्ट की सफलता में आप के बोलने का तरीका भी अहम होता है। आप को किसी और की शैली नहीं अपनानी चाहिये। बस सरल और स्पष्ट तरीके से बोलें। बोलने के प्रवाह को नियंत्रित करें। परिस्थिति के हिसाब से आवाज की टोन बदलें। ये करने से आपका पॉडकास्ट ज्यादा आकर्षक बनेगा। जरूरत से ज्यादा या कम न बोलें। अपने कॉन्टेंट को क्रमवार बोलते रहें, उसमें फ्लो बरकरार रखें। जिस ध्वनि से पॉडकास्ट रिकॉर्डिंग शुरू की है, उसी को अंत तक बनाये रखें। शुरुआत में विशेष ध्यान दें कि आवाज़ में कृत्रिमता का आभास न लगे। पॉडकास्ट पर दिलचस्प कॉन्टेंट के बारे में जानने के लिये यहां क्लिक करें।

3. अभ्यास

अभ्यास व्यक्ति को बेहतर बनाता है। पॉडकास्ट के लिये भी यही बात लागू होती है। कोई भी पॉडकास्ट रिकॉर्ड करने से पहले उसका अभ्यास करें। उसे ठीक से प्रस्तुत करने का प्रयास करें। अपनी आवाज, अपने कॉन्टेंट और अपने प्रवाह का ध्यान रखें। जिनके बोलने की शैली आप को पसंद हो, उनको फॉलो करें, पर नकल नहीं। बेहतर पॉडकास्ट होस्ट बनने के लिये अपनी प्रस्तुति को बेहतर बनाने का प्रयास करें।

4. आसान भाषा और कॉन्टेंट

पॉडकास्ट के कॉन्टेंट और भाषा को समझने में आसान रखें। भाषा को सरल और सपाट न रखें। थोड़ा सा मिश्रित भाषा प्रयोग करें। बातचीत का तरीका सामान्य रखने से पॉडकास्ट उबाऊ लग सकता है। अपनी शैली को रोचक रखें। आप का उद्देश्य अपने कॉन्टेंट को लोगों तक पहुंचाना है। इस प्रकिया को जटिल न बनायें। भाषा न ज्यादा कठिन हो और न ज्यादा सामान्य। नकारात्मकता से भी बचें।

5. धन्यवाद करें                              पॉडकास्ट होस्ट

ये सुनने में काफी छोटा शब्द है, पर इसका प्रभाव काफी गम्भीर होता है। पॉडकास्ट खत्म होने पर लिसनर का धन्यवाद करें। इससे लिसनर पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। वह खुद को आप से जुड़ा हुआ महसूस करता है। इससे यह संभावना भी बढ़ जाती है कि वह दोबारा आप के पॉडकास्ट को सुनेगा। दूसरी तरफ यदि आप अंत में धन्यवाद नहीं कहते तो आप के पॉडकास्ट के लिये यह बुरा होगा। एक अच्छे पॉडकास्ट होस्ट से ऐसी अपेक्षा नहीं होती।

6. फीडबैक लें

फीडबैक लें

फीडबैक आप के पॉडकास्ट के लिये काफी महत्वपूर्ण है। इससे आप ये जान पाते हैं कि लोग आपके पॉडकास्ट के बारे में क्या सोच रहे हैं। इससे आपको पॉडकास्ट में सुधार की भी संभावना मिलेगी। लोग आपको प्रतिक्रिया में बता पाएंगे कि उनको पॉडकास्ट में क्या कमी लगी। प्रतिक्रियाएं सदैव आपके काम को बेहतर करती हैं। साथ ही इस माध्यम से आप अपने लिसनर से जुड़ पाएंगे। इससे आपके लिए लिसनर को भी यह लगेगा कि उनकी राय का सम्मान हो रहा है। और वह आपके बाकी के पॉडकास्ट भी सुनेंगे।यदि आप सोशल मीडिया पर अपने पॉडकास्ट का प्रचार प्रसार कर रहे हैं तो वहां से भी आपको प्रतिक्रियाएं मिल सकती हैं। यह आपके पॉडकास्ट की कमियों को दूर करने का आसान तरीका है।

इन तरीकों से आप एक बेहतर पॉडकास्ट होस्ट बन सकते हैं। बस इन बातों को ध्यान में रखिये और बन जाइये एक सफल पॉडकास्ट होस्ट।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *