पॉडफेडिंग से कैसे बचें ?

अगर आप पॉडकास्ट की दुनिया से थोड़ा-सा भी ताल्लुक रखते हैं, तो पॉडफेडिंग शब्द से तो आप जरूर रूबरू हुये होंगे। यदि नहीं भी हुये, तो भी कोई बात नहीं। हम इस लेख में जानेंगे कि पॉडफेडिंग क्या है और इससे कैसे बचा जाये।

पॉडफेडिंग है क्या?

अक्सर पॉडकास्ट पर कॉन्टेंट आना धीरे- धीरे काफी कम या बिल्कुल ही बंद हो जाता है। इस स्थिति को पॉडफेडिंग कहा जाता है। पॉडफेडिंग के बहुत से कारण हो सकते हैं। लेकिन सवाल यह है कि पॉडफेडिंग से बचा कैसे जाये?

कोई भी क्रियेटर यह सोचकर पॉडकास्ट नहीं बनाता की उसे कुछ ही दिन में पॉडकास्ट बंद करना होगा। लेकिन समय के साथ कुछ समस्याएं आ जाती हैं, जिनके कारण पॉडकास्ट बनाना और रिलीज़ करना कम हो जाता है, और अंततः बंद हो जाता है। यह स्थिति पॉडफेडिंग की स्थिति होती है। इससे बचने के लिए इस लेख में कुछ उपाय दिए गए हैं। इन्हें अपनाकर आप पॉडफेडिंग से अपने पॉडकास्ट को बचा सकते हैं। चलिए जानना शुरु करते हैं।

1. संभावित विषयों की सूची तैयार करें।

विषयों का अभाव पॉडफेडिंग का एक कारण होता है। इस कारण से अपने पॉडकास्ट को बंद होने से बचाने के लिए अपने पॉडकास्ट के संभावित विषयों की सूची बनाकर रखें। फिर सभी पहलू, विषयों या तथ्यों को सूचीबद्ध करें जिनके आधार पर आप अपना अगला पॉडकास्ट बना सकते हैं। हमेशा विषयों की तलाश में रहें।

2. फ़ॉर्मेट बदलते रहें।

एक ही तरह के फ़ॉर्मेट पर लगातार काम करने से भी ऊब हो जाती है। इसके कारण कुछ कलात्मक करने का मन नहीं करता। कोशिश करें कि आप अपने पॉडकास्ट का फ़ॉर्मेट समय-समय पर बदलते रहें। इससे आपका भी काम करने में मन लगेगा और आपके लिसनर भी कुछ नया सुनेंगे।

3. कॉन्टेंट ढूंढते रहें।

एक क्रियेटर को हमेशा कॉन्टेंट की तलाश में रहना चाहिए। अपने पॉडकास्ट के नाम और विषय से संबंधित कॉन्टेंट को अपने आस-पास ढूंढते रहें। अपने आस-पास नजर दौड़ायें और यह जानें कि कौन-सा विषय आपके लिए सही हो सकता है। लगभग हर चीज में आपको कोई न कोई बात मिल सकती है। कॉन्टेंट को खोजने की पूरी कोशिश करें।

4. सकारात्मक रहें। Be positive/ सकारात्मक रहें

कई बार कुछ नकारात्मक कमेंट या कोई नकारात्मक ख्याल आपके हौसले को डगमगा देता है। कोशिश करें कि नकारात्मकता से दूर रहें। नकारात्मक कमेंट्स से कैसे निपटें, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें। अपने काम को करते वक्त और करने के बाद भी सकारात्मक रहें। सकारात्मकता हर तरह की तरक्की की कुंजी है। बुरे ख्यालों को खुद पर हावी न होने दें और आगे बढ़ते रहें।

5. प्लानिंग तैयार रखें।

कई बार दिशा हीनता की स्थिति में किए गए कार्य भी ज्यादा देर तक नहीं चल पाते। पॉडफेडिंग से बचने के लिए अपने पॉडकास्ट की प्लानिंग तैयार करें। लिस्ट बनाये कि एक निश्चित समयावधि के अंदर आप कितने पॉडकास्ट बना सकते हैं। समय-समय पर उसे अपडेट करें। प्लानिंग के तहत काम करें। आप पॉडफेडिंग का शिकार नहीं होंगे।

6. वास्तविक अपेक्षाएं रखें।

अक्सर हम अपने काम से संभावित से ज्यादा अपेक्षा रख लेते हैं। आखिरकार ये अपेक्षाएं हमें नकारात्मकता की तरफ धकेल देती हैं। हम अपने काम को करने का हौसला खो देते हैं। पॉडफेडिंग से बचने के लिए अपने पॉडकास्ट से ज्यादा उम्मीद न लगायें। वास्तविक अपेक्षाएं रखे। कम उम्मीद रखने पर यदि ज्यादा मिलता है तो खुशी ज्यादा होगी। साथ ही हौसला ज्यादा मिलेगा। इसलिए अपनी अपेक्षाओं और उम्मीदों को जितना हो सके कम रखें।

7. कमियों को दूर करें।

अति आत्मविश्वास पॉडफेडिंग का एक कारण है। आपको लगता है कि आपके काम में कोई कमी नहीं है, तो यह आपकी गलतफहमी है। आलोचनाओं को स्वीकार करें। अपने पॉडकास्ट में कमियों को ढूंढे और उन्हें ठीक करने का प्रयास करें। इससे आपका पॉडकास्ट बेहतर होगा और ज्यादा से ज्यादा लोग आप से जुड़ेंगे। आप पॉडफेडिंग से बच जाएंगे।

इन सब टिप्स के अलावा दूसरे पॉडकास्ट्स को सुनना शुरू करें। इसे आपको यह पता चलेगा कि आपके पॉडकास्ट में कहां कमी है। साथ ही आपको कहां सुधार की गुंजाइश है, यह भी पता चलेगा। इसके अलावा कुकू एफएम पर मौजूद सभी पॉडकास्ट्स को सुनें। यह आपके पॉडकास्ट के लिए दिशा तय करने में मदद करेगा। हिम्मत न हारें और हमेशा सकारात्मक बने रहें। कुकू एफएम हर कदम पर आपके साथ है।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *