इन्स्टाग्राम और फेसबुक से पॉडकास्ट प्रमोशन कैसे करें? 

आजकल की डिजिटल दुनिया में लगभग हर कोई सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है। हमारे देश की जनसंख्या का एक बड़ा भाग सोशल मीडिया पर सक्रिय है। ऐसी स्थिति में सोशल मीडिया का बाजार विज्ञापन व प्रमोशन के लिए एक बड़ा मैदान साबित होता है। सोशल मीडिया पर किसी भी चीज का प्रमोशन उसे सामान्य विज्ञापनों से अधिक ध्यान व आकर्षण दिलाता है। यदि आप अपने पॉडकास्ट का प्रमोशन करना चाहते हैं, तो सोशल मीडिया एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप सोशल मीडिया के सबसे सक्रिय माध्यम फेसबुक व इन्स्टाग्राम से अपने पॉडकास्ट का प्रमोशन कर सकते हैं।

1. इन्स्टाग्राम                    पॉडकास्ट प्रमोशन

यह सोशल मीडिया का ऐसा माध्यम है, जहां युवा सबसे ज्यादा समय बिताते हैं। यदि आपके पॉडकास्ट का कॉन्टेंट युवाओं से संबंधित है, तो इन्स्टाग्राम आपके पॉडकास्ट प्रमोशन के लिये सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। आपको अपने पॉडकास्ट का इन्स्टाग्राम पेज बनाना है। और इसके बाद कुछ स्टेप्स फॉलो करने हैं। नीचे दिए गए टिप्स को फॉलो करें और अपने पॉडकास्ट को सही तरह से प्रमोट करना सीखें।

a. पब्लिक अकाउंट 

अपने पॉडकास्ट का इन्स्टाग्राम अकाउंट पब्लिक रखें। इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों के आपसे जुड़ने की संभावना रहेगी।

b. सही हैशटैग 

हैशटैग इन्स्टाग्राम का सबसे बड़ा हथियार है। अपने पॉडकास्ट को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिये सही हैशटैग प्रयोग करने की कला आपको आनी चाहिए। इन्स्टाग्राम पर पॉडकास्ट प्रमोशन करते वक्त ध्यान रखें कि सही हैशटैग आपके पॉडकास्ट को कम समय में ज्यादा लोकप्रियता दिला सकता है।

c. रचनात्मक व लगातार पोस्ट

अपने पॉडकास्ट के इन्स्टाग्राम पेज पर लगभग हर दिन कुछ न कुछ पोस्ट करते रहें। आपके पोस्ट रचनात्मक और आकर्षक होने चाहिये। इससे आपके फॉलोवर को पता रहेगा कि आपका पॉडकास्ट कितना सक्रिय है।

d. स्टोरी                                        पॉडकास्ट प्रमोशन

इन्स्टाग्राम स्टोरी ध्यान खींचने का सबसे बढिया तरीका है। लोग पोस्ट से ज्यादा स्टोरी पर ध्यान देते हैं। अपने पॉडकास्ट पर आने वाले कॉन्टेंट या किसी भी तरह की जानकारी इन्स्टाग्राम स्टोरी में शेयर करें।

promote podcast/ पॉडकास्ट प्रमोशन

2. फेसबुक            पॉडकास्ट प्रमोशन

फेसबुक पर एक बड़ी संख्या में लोगों से जुड़ा जा सकता है। पॉडकास्ट प्रमोशन के लिये फेसबुक एक बेहतर सोशल मीडिया प्लेटफार्म हो सकता है। फेसबुक पर पॉडकास्ट प्रमोशन के लिये भी आपको अपने पॉडकास्ट का फेसबुक पेज बनाना होता है। फेसबुक पर आपको लगभग हर आयु वर्ग के लोग मिल जाते हैं। फेसबुक प्रमोशन बाकी प्रोमशन्स की तुलना में काफी आसान है। आपको बस निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना है। इसके बाद आप अपने बेहतर पॉडकास्ट प्रमोशन कर पायेंगे।

a. पेज बनायें                    पॉडकास्ट प्रमोशन

फेसबुक से पॉडकास्ट प्रमोशन का यह पहला स्टेप है। सबसे पहले अपने पॉडकास्ट का फेसबुक पेज बनायें। ध्यान रखें आपको फेसबुक आई डी नहीं, पेज बनाना है। उस पर लाइक व फॉलो का ऑप्शन रखें।

b. पेज प्रमोट करें

अपने दोस्तों से कहें कि आपके पेज को लाइक करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों से लाइक करवायें। आप भी अपने दोस्तों को पेज लाइक करने का इन्वाइट भेज सकते हैं।

c. नये एपिसोड की सूचना

अपने पॉडकास्ट पर आने वाले नये एपिसोड की सूचना अपने पेज पर दें। इससे आपको ज्यादा लिसनर लाने में मदद मिलेगी।

d. लाइव व सुझाव 

अपने पेज से समय-समय पर लाइव आते रहें। इससे आपके लिसनर आपको ज्यादा बेहतर तरीके से जान पायेंगे। आपको भी अपने लिसनर और फॉलोअर से जुड़ने का मौका मिलेगा। अपने पॉडकास्ट के लिये सुझाव भी अपने लिसनर से आप मांग सकते हैं।

e. स्टोरी और हैशटैग      पॉडकास्ट प्रमोशन

फेसबुक पर भी स्टोरी और हैशटैग का वही महत्व है, जो इन्स्टाग्राम पर है। अपने पेज पर नियमित रूप से स्टोरी डालें। फेसबुक पर सही हैशटैग का इस्तेमाल भी आपके लिये काफी ज्यादा संख्या में फॉलोवर और लिसनर ला सकता है।

इस तरह आप फेसबुक और इंस्टाग्राम को अपने पॉडकास्ट प्रमोशन के लिए प्रयोग कर सकते हैं। आप इन टिप्स को फॉलो करेंगे, तो पाएंगे कि आपके लिसनर की संख्या में इजाफा हुआ है। आप अपना पॉडकास्ट कहां होस्ट करते हैं, यह भी मायने रखता है। कुकू एफएम पर अपना पॉडकास्ट होस्ट करने के बाद भी आप इस बात को लेकर आश्वस्त हो सकते हैं कि आपको ज्यादा संख्या में लिसनर मिलेंगे। कुकू एफएम पर रोजाना करीब एक लाख लोग पॉडकास्ट सुनते हैं। अतः इस बात की पूरी संभावना है कि आपको ज्यादा से ज्यादा लिसनर मिल सकते हैं यदि आपका कॉन्टेंट लोगों को पसंद आया तो!


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *