ऑडियो बुक्स क्यों सुनी जाये?किताबें पढ़ना लोगों को बहुत पसंद होता है । बहुत से लोग होते हैं जो अपने खाली वक्त को किताबें पढ़कर बिताना पसंद करते हैं। आजकल की व्यस्त दिनचर्या और भागदौड़ भरे जीवन में किताबें पढ़ना मन को आराम देता है और दिमाग को शांत करता है। जिस तरह समय-समय पर हर चीज में परिवर्तन होते हैं, उसी तरह किताबों के क्षेत्र में भी परिवर्तन आया है। पारंपरिक किताबों की जगह ऑडियो बुक्स ले रहे हैं। ऑडियो बुक क्या होते हैं और ऑडियो बुक क्यों पढ़ी जानी चाहिए इस बारे में हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं।

किताबें जिनको ऑडियो शैली में परिवर्तित कर दिया जाता है वे ऑडियो बुक्स कहलाती हैं। ऑडियो बुक्स किताबों का मौखिक रूप हैं। जिन लोगों के पास किताबें पढ़ने का वक्त नहीं होता वे ऑडियो बुक्स को सुनना पसंद करते हैं।  बुक्स सुनकर आप पूरी कहानी का सार आसानी से समझ सकते हैं। लेकिन आपको किताबें पढ़ने जैसा ही अनुभव मिले किसकी गारंटी नहीं होती। हालांकि यह जरूर है कि किताब की कहानी को आप पूरी तरह समझ जाएंगे।

तो चलिये जानना शुरू करते हैं कि ऑडियो बुक्स को क्यों सुना जाये।

1. मानसिक स्वास्थ्य के लिये फायदेमंद

किताबें दिमाग को सुकून देने में कारगर हैं। किताबें मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर होती हैं। आजकल के भाग-दौड़ भरे जीवन में तनाव व डिप्रेशन जैसी समस्याएं आम हो चुकी हैं। लेकिन अच्छी किताबों के माध्यम से इसे कम करने में मदद मिल सकती है। ऑडियो बुक्स ऐसे लोगों के लिए फायदेमंद है, जो मानसिक तनाव या मानसिक अस्वस्थता से गुजर रहे हैं। इसके लिए आपको अलग से समय निकालने की जरूरत नहीं है । मॉर्निंग वॉक , व्यायाम या घर के किसी और काम को करते वक्त आप ऑडियो बुक सुन सकते हैं । और साथ ही अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं

2. ज्यादा सुविधाजनक

सामान्य किताबों की तुलना में ऑडियो बुक ज्यादा सुविधाजनक होती है। आमतौर पर किताबों को संभालने में परेशानी होती है। उन्हें सही जगह पर रखना, दीमक आदि से बचाना और फटने के डर के कारण बहुत सावधानी के साथ रखा जाता है। वहीं इसके विपरीत ऑडियो बुक्स के साथ यह समस्या नहीं है। ऑडियो बुक्स आपके फोन में सुरक्षित रहती हैं। वे सामान्य किताबों की तरह परेशानियां पैदा नहीं करती। आप यात्राओं के दौरान भी ऑडियो बुक सुन सकते हैं। लेकिन वही सामान्य किताबों को यात्राओं के दौरान पढ़ना मुश्किल हो सकता है। किताबे खोने और उनके नुकसान होने का भी डर सामान्य किताबों में बना रहता है, लेकिन ऑडियो बुक्स में ऐसा नहीं है। इसलिये ऑडियो बुक्स सामान्य किताबों की अपेक्षा ज्यादा सुविधाजनक हैं।

3. समय की बचत

समय की बचत

ऑडियो बुक्स हमारे समय को बचाती हैं। एक सामान्य किताब को पढ़ने में काफी समय लगता है। आप बाकी कामों को करने के साथ कोई किताब नहीं पढ़ सकते। लेकिन ऑडियो बुक को आप जब मन चाहे सुन सकते हैं। आप अन्य कामों के साथ भी ऑडियो बुक सुन सकते हैं। आप घर से काम पर जाते वक्त या वापस आते हुये रास्ते में कोई भी किताब सुन सकते हैं। आप दूसरे कामों के साथ साथ किताबें सुनकर अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं। साथ ही अपने कीमती समय का एक बड़ा हिस्सा भी बचा सकते हैं।

4. बेहतर स्मृति

कोई भी बात पढ़ने की बजाय सुनना हमारे दिमाग में ज्यादा देर तक टिकता है। हमारी स्मृति में सुनी हुयी चीज़ ज्यादा देर तक रहती है। सामान्य किताब को पढ़कर संभव है वह दिमाग में ज्यादा दिन तक रहे। पर ऑडियो बुक ज्यादा समय तक स्मृति में रहती है। इसलिये ऑडियो बुक्स सुनना सामान्य किताबों से ज्यादा बेहतर है।

आप उदाहरण के लिये कुकू एफएम पर मौजूद चाणक्य नीति की ऑडियो बुक भी सुन सकते हैं।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *