एक अच्छा पॉडकास्ट कैसे बनायें?

यूं तो पॉडकास्ट के लिये काफी सारी बातों ध्यान रखनी होती हैं, पर कुछ विशेष बातों पर आपको ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इस लेख में हम आपको एक अच्छा पॉडकास्ट बनाने के लिये आवश्यक चीजों के बारे में बतायेंगे। इसके लिये आप बहुत से वेबसाइट, आर्टिकल, विडियो आदि देख सकते हैं, लेकिन हम आपको इस लेख में लगभग हर बिंदु बतायेंगे।

एक अच्छा पॉडकास्ट बनाने के लिये क्या-क्या आवश्यक है, ये सभी बातें आपको बताई जायेंगी। एक अच्छा पॉडकास्ट कैसे बनाया जाये, ये जानने के लिये इस लेख को अंत तक पढ़ें।

पॉडकास्ट की दुनिया बहुत बड़ी है। एक लेख में बेहतर पॉडकास्ट के बारे में बता पाना काफी मुश्किल है। इसलिये हम इसे दो लेखों में बांट कर जानेंगे। तो चलिये, इसका पहला भाग शुरू करते हैं।

1. अपने लिसनर को समझें

आपके पॉडकास्ट का लिसनर ही आपके लिये सब कुछ है। हर कला केवल अपने दर्शकों के लिये ही जीवित होती है। आप को बस किसी की नकल नहीं करनी। कला का एक वाणिज्यिक पहलू भी होता है। कला का जो प्रारूप ज्यादा पसंद किया जाये, वह कला व कलाकार दोनों के लिये फायदेमंद होता है। अत: अपने लिसनर की मांग को समझें। वह विषय चुनें दो लिसनर ज्यादा पसंद करता है। अपने कॉन्टेंट की भाषा सही रखें। अपने कॉन्टेंट को सबसे अलग रखने का प्रयास करें। अपने लिसनर से फीडबैक लें। साथ ही सुझावों के लिये भी आग्रह करें। आप इसके लिये सोशल मीडिया पेज, गूगल या पॉडकास्ट पर आये कॉमेंट्स का भी प्रयोग कर सकते हैं।

2. लक्षित समूह की तरफ ध्यान देंTargeted audience/लक्षित समूह

लक्षित समूह पॉडकास्ट बनाने का एक अभिन्न हिस्सा है। आप के पॉडकास्ट की सफलता आप के लक्षित समूह पर निर्भर करता है। यदि आप जनसमूह को आकर्षित करने के लिए जटिल विषय चुनते हैं, तो यकीन मानिये कोई आपका पॉडकास्ट नहीं सुनेगा। लेकिन यदि आप ट्रेंड में चलता हुआ विषय चुनतें हैं, तो जल्दी आपके पास बड़ा लिसनर्स का समूह होगा। उदाहरण के लिये आप एक कोर्स बनाते हैं। तो आप को यह ध्यान रखना होगा कि कितने लोग उसे सुनेंगे। या आप यदि इंटरव्यू लेते हैं, तो किसका लेंगे? यानी कुल मिलाकर आपको लिसनर की रुचि जाननी है। आप के लिसनर की रुचि आप को ऊंचाइयों पर ले जा सकती है।

3. संसाधन

एक अच्छा पॉडकास्ट बनाने के लिये एक बेहतर आवाज होना बेहद जरूरी है। और आवाज बेहतर बनाने के लिए बहुत से संसाधनों का उपयोग करना पड़ता है। संसाधन यानी पॉडकास्ट को बेहतर बनाने के उपकरण। एक अच्छा पॉडकास्ट बनाने के लिये आप कई तरह के उपकरण प्रयोग कर सकते हैं। जैसे कि माइक, हैडफोन, यूएसबी माइक, विभिन्न एडिटिंग सॉफ्टवेयर आदि। लेकिन कुकू एफएम पर सबसे अच्छा तरीका इन ऐप रिकॉर्डिंग है। यह आप के पॉडकास्ट को बेहतर तरीके से रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है। साथ ही यह अनावश्यक आवाजों को हटा भी देता है। इसके अलावा इन ऐप एडिटर आप की आवाज को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें आप विभिन्न ध्वनियों को अपनी रिकॉर्डिंग में शामिल कर सकते हैं। यदि फिर भी आप कुछ और बेहतर तत्व अपने पॉडकास्ट में जोड़ना चाहें, तो कुछ उपकरणों की सहायता ले सकते हैं।

4. थम्बनेल और विवरण

आप के पॉडकास्ट से पहले लिसनर थम्बनेल और विवरण देखता है। पॉडकास्ट के कॉन्टेंट पर लोगों का ध्यान बाद में जाता है। सबसे पहले पॉडकास्ट का नाम लिसनर को आकर्षित करता है। इसलिए पॉडकास्ट का नाम और थम्बनेल काफी आकर्षक होना चाहिए। थम्बनेल के बारे में ज्यादा जानने से लिये यहां क्लिक करें । इसके लिये आप काफी सारे सॉफ्टवेयर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपके पॉडकास्ट का थम्बनेल आप के कॉन्टेंट और थीम से मेल खाता होना चाहिए। उदाहरण के लिये प्रेम संबंधी कॉन्टेंट पर लाल, डरावने कॉन्टेंट पर काला आदि रंगों का प्रयोग आप कर सकते हैं। साथ ही पॉडकास्ट के विवरण के बारे में न भूलें।

आपके पॉडकास्ट का विवरण लिसनर को आपके कॉन्टेंट से अवगत कराता है। विवरण में SEO संबंधी कीवर्ड का उपयोग भी जरूरी है। SEO के माध्यम से लोग आप के पॉडकास्ट तक आसानी से पहुंच सकते हैं। अच्छा पॉडकास्ट वही हो सकता है, जिसे ढूंढने में लिसनर को परेशानी न हो। वह आसानी से उपलब्ध हो व साथ ही सुनने में भी अच्छा लगे।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *